Daayra: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ का ऐलान, मेघना गुलज़ार के साथ बनी ड्रीम टीम
करीना कपूर खान और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस जोड़ी को साथ लाने जा रही हैं फिल्म ‘राज़ी’ और ‘तलवार’ जैसी हिट फिल्में बना चुकीं निर्देशक मेघना गुलज़ार.
Daayra: करीना कपूर खान और साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. इस जोड़ी को साथ लाने जा रही हैं फिल्म ‘राज़ी’ और ‘तलवार’ जैसी हिट फिल्में बना चुकीं निर्देशक मेघना गुलज़ार. इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का नाम है ‘दायरा’, जिसका ऐलान खुद करीना कपूर ने सोशल मीडिया पर किया करीना ने पृथ्वीराज और मेघना के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "मैं हमेशा कहती हूं कि मैं डायरेक्टर्स की एक्टर हूं... और इस बार मैं उस निर्देशक के साथ काम करने जा रही हूं, जिनकी मैंने हमेशा प्रशंसा की है – मेघना गुलज़ार. पृथ्वीराज जैसे शानदार कलाकार के साथ काम करना भी किसी सपने से कम नहीं है. दायरा मेरी ड्रीम टीम है."
फिल्म ‘दायरा’ समाज में चल रही जटिल सच्चाइयों, अपराध, सज़ा और इंसाफ की पड़ताल करती है. यह मेघना गुलज़ार की पिछली फिल्म 'सैम बहादुर' के बाद अगली निर्देशकीय पेशकश होगी. फिल्म के बारे में पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा कि स्क्रिप्ट सुनते ही उन्होंने हां कर दी थी क्योंकि उनका किरदार गहराई से जुड़ा हुआ है और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगा.
'दायरा' का हुआ ऐलान:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

