Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान ने पुलिस को सुनाई डरावनी रात की दास्तान, 'जेह के रूम से आई चीखने की आवाज'
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने बीते गुरुवार अपने घर पर हुए हमले के मामले में बांद्रा पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. सैफ ने अपना बयान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो दिन बाद दर्ज करवाया.
Saif Ali Khan Attack Case: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान ने बीते गुरुवार अपने घर पर हुए हमले के मामले में बांद्रा पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया. सैफ ने अपना बयान अस्पताल से डिस्चार्ज होने के दो दिन बाद दर्ज करवाया. अभिनेता ने इस घटना के बारे में बेहद खौफनाक अनुभव साझा किया. सैफ अली खान ने अपने बयान में बताया कि घटना की रात वह अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ अपने 11वें माले के फ्लैट, सतगुरु शरण बिल्डिंग में मौजूद थे. रात के लगभग 2:30 बजे, उन्हें अपने छोटे बेटे जेह के कमरे से उनकी नानी - एलियामा फिलिप्स की चीखें सुनाई दीं.
सैफ और करीना तुरंत कमरे की ओर भागे, जहां उन्होंने एक घुसपैठिए को देखा. नानी जोर-जोर से चिल्ला रही थीं, जबकि जेह डर से रो रहा था. सैफ ने हमलावर का सामना किया और उसके बारे में पुलिस को पूरी जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच जुटी हुई है. Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान ने पुलिस के सामने दर्ज कराया बयान, बताया 16 जनवरी को क्या हुआ था
'जेह के रुम से आई चीखने की आवाज'
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2025 03:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

