बॉलीवुड

Jacqueline Fernandez’s Mother Passes Away: जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद थीं अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, किम को दो हफ्ते पहले दिल का गंभीर दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Jacqueline Fernandez’s Mother Passes Away: जैकलीन फर्नांडिस की मां किम फर्नांडिस का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद थीं अस्पताल में भर्ती
Jacqueline Fernandez (Photo Credits: Instagram)

Jacqueline Fernandez’s Mother Passes Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार, किम को दो हफ्ते पहले दिल का गंभीर दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वह ICU में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही थीं. जैकलीन पिछले कई दिनों से मां के पास ही थीं और उन्होंने इस दौरान कई पब्लिक इवेंट्स से दूरी बना ली थी. यहां तक कि उन्होंने IPL में होने वाली अपनी परफॉर्मेंस तक रद्द कर दी थी ताकि वह अपनी मां के साथ रह सकें. परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि इलाज के दौरान किम फर्नांडिस ने अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

नहीं रहीं जैकलीन की मां:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Movified (@movifiedbollywood)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 06, 2025 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).