बॉलीवुड

Be Happy Trailer: सिंगल डैड के रोल में दिखे अभिषेक बच्चन, बेटी के सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद! (Watch Trailer)

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रेमो डिसूजा एक नई और दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म 'बी हैप्पी' लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सफर की झलक देता है.

Be Happy Trailer: सिंगल डैड के रोल में दिखे अभिषेक बच्चन, बेटी के सपनों को पूरा करने की जद्दोजहद! (Watch Trailer)
Be Happy Trailer, Prime Video (Photo Credits: Youtube)

Be Happy Trailer: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रेमो डिसूजा एक नई और दिल छू लेने वाली डांस ड्रामा फिल्म 'बी हैप्पी' लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को एक भावनात्मक और प्रेरणादायक सफर की झलक देता है. फिल्म में अभिषेक बच्चन एक सिंगल डैड शिव की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनकी बेटी इनायत वर्मा का सपना है कि वह देश के सबसे बड़े डांस रियलिटी शो में हिस्सा ले. लेकिन जब एक अप्रत्याशित मुसीबत उनकी बेटी के सपनों के आड़े आती है, तो शिव उसे पूरा करने के लिए एक असाधारण सफर पर निकल पड़ते हैं.

इस फिल्म में अभिषेक बच्चन के साथ नोरा फतेही, नासर, जॉनी लीवर और हर्लीन सेठी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. ट्रेलर में अभिषेक और नोरा की मज़ेदार केमिस्ट्री भी देखने को मिली, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. 'Be Happy' न सिर्फ एक डांस फिल्म है, बल्कि यह इमोशंस और परिवार के रिश्तों को भी खूबसूरती से दिखाती है. अमेज़न प्राइम वीडियो पर यह फिल्म 14 मार्च 2025 से स्ट्रीम होगी.

देखें 'बी हैप्पी' का ट्रेलर:

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2025 01:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).