बॉलीवुड

The Bhootni Trailer: संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है और इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है.

The Bhootni Trailer: संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी 'द भूतनी' ट्रेलर हुआ रिलीज, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)
The Bhootni Trailer (Photo Credits: Youtube)

The Bhootni Trailer: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, मौनी रॉय और सनी सिंह स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म 'द भूतनी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 18 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इस फिल्म को सिद्धांत सचदेव ने डायरेक्ट किया है और इसे दीपक मुकुट और संजय दत्त ने प्रोड्यूस किया है. ट्रेलर में फिल्म की झलक देखने को मिलती है, जिसमें संजय दत्त एक मजेदार किरदार में नजर आ रहे हैं. मौनी रॉय और सनी सिंह के साथ पालक तिवारी भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं. हालांकि, ट्रेलर को देखकर कुछ खास दमदार कहानी का एहसास नहीं होता है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म दर्शकों को अच्छी एंटरटेनमेंट देगी.

फिल्म का संगीत ज़ी म्यूजिक कंपनी द्वारा दिया गया है और कोरियोग्राफी गणेश आचार्य ने की है. 'द भूतनी' हॉरर और कॉमेडी का मिक्स है, जो दर्शकों के लिए एक नया अनुभव ला सकता है. अब देखना यह होगा कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है.

देखें 'द भूतनी' ट्रेलर:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).