बॉलीवुड

Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी 'कपकपी' 23 मई को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक (View Poster)

Kapkapiii: श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर की हॉरर कॉमेडी 'कपकपी' 23 मई को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक (View Poster)
Kapkapiii, Taran Adarsh (Photo Credits: Instagram)

Kapkapiii: ज़ी स्टूडियोज़ और ब्रावो एंटरटेनमेंट एक नई हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कपकपी’ लेकर आ रहे हैं, जो 23 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं संगीथ सिवन, जो अपने हटकर स्टाइल और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में होंगे श्रेयस तलपड़े और तुषार कपूर, जो पहली बार इस तरह की अनोखी हॉरर कॉमेडी में साथ नजर आएंगे. फिल्म का टैगलाइन "Aatma Ji Darshan Do Naaa!" दर्शकों को पहले ही रोमांच और हंसी के सफर के लिए आमंत्रित कर रहा है.

हाल ही में रिलीज़ हुए फिल्म के पोस्टर में एक रहस्यमयी ओईजा बोर्ड (Ouija Board) और डरावने हाथों के साथ जबरदस्त हॉरर एलिमेंट्स की झलक दी गई है. फिल्म की थीम ‘डर भी, हंसी भी’ पर आधारित है, जो इसे समकालीन हॉरर कॉमेडी फिल्मों से अलग बनाती है. फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और ब्रावो एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहे हैं, और यह देश-विदेश में एक साथ रिलीज़ की जाएगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये आत्मा वाकई दर्शन देती है या दर्शक ही डर के मारे दौड़ जाते हैं.

देखें कपकपी का पोस्टर:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).