Jawan Box Office Collections:'जवान' ने हिंदी भाषा में किया 466 करोड़ से अधिक का कारोबार, जानिए भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन!
फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का कारोबार किया था और रिलीज के दूसरे हप्ते में भी कमाल किए हुए हैं. यहां तक कि फिल्म पठान के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं.
Jawan Box Office Collections: शाहरुख खान स्टारर जवान सिनेमाघरों में तहलका मचाए हुए है, जहां देखो जवान ही जवान के चर्चे हैं. इसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी देखने मिला. फिल्म ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ का कारोबार किया था और रिलीज के दूसरे हप्ते में भी कमाल किए हुए हैं. यहां तक कि फिल्म पठान के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए हैं. फिल्म ने हिंदी भाषा में 466.19 करोड़ का कारोबार कर लिया है और तीसरे हप्ते में फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी. वहीं बात करें दूसरी भाषाओं की तो फिल्म ने 54.25 करोड़ का कोराबर कर लिया है और इस तरह से फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल 520.44 करोड़ का कारोबार कर लिया है. Movie Tickets at 99 Rupees: मूवी थिएटरों ने 13 अक्टूबर को घोषित किया राष्ट्रीय सिनेमा दिवस, 99 रुपए में मिलेगी किसी भी फिल्म की टिकट
एटली द्वारा डायरेक्टेड इस एक्शन ड्रामा फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 05:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

