बॉलीवुड

Singham Again Release Date: दिवाली 2024 पर धूम मचाएगी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन'! रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट फाइनल की

रोहित शेट्टी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन की रिलीज डेट फाइनल कर दी है - दिवाली 2024! अजय देवगन फिर से 'बाजीराव सिंघम' के रोल में नज़र आएंगे.

Singham Again Release Date: दिवाली 2024 पर धूम मचाएगी अजय देवगन की 'सिंघम अगेन'! रोहित शेट्टी ने फिल्म की रिलीज डेट फाइनल की

रोहित शेट्टी ने बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन (Singham Again) की रिलीज डेट (Release Date) फाइनल कर दी है - दिवाली 2024 अजय देवगन फिर से 'बाजीराव सिंघम' के रोल में नज़र आएंगे. और ये फिल्म बस अजय देवगन की ही नहीं, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी होगी!

रोहित शेट्टी एक्शन और फ्रेंचाइज़ी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. अक्सर होता है कि फिल्मों के दूसरे और तीसरे भाग दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाते, लेकिन रोहित शेट्टी की फ्रेंचाइज़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ती हैं.

'सिंघम' के दो पार्ट्स के बाद अब 'सिंघम अगेन' आ रहा है, जो सिनेमाघरों में धमाका करने के लिए तैयार है. दिवाली 2024 पर 'सिंघम अगेन' आने वाली ये फिल्म 'सिंघम' की विरासत को बनाए रख पाएगी? यह देखने वाला है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).