Viral Video: रील के लिए लगाई जान की बाज़ी! फ्लाईओवर से छलांग लगाकर किया स्टंट, कई फ्रैक्चर
रील के लिए फ्लाईओवर से कूदा युवक (Photo: X|@Ldphobiawatch)

आजकल लोग वायरल रील्स के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं. ऐसा ही एक युवक ने किया. युवक फ्लाईओवर पर चढ़ता है और किनारे पर खड़ा होकर कूदने के लिए सही मौके का इंतज़ार करता है. उसका इरादा था कि जैसे ही नीचे से एक ट्रॉली वैन गुज़रे, वह फिल्मी अंदाज़ में उस पर छलांग लगाए. लेकिन जैसा कि वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है, ट्रॉली वैन मौके से कुछ ही पल पहले निकल जाती है, और युवक कुछ सेकंड की देरी से कूदता है. इस चूक का अंजाम बेहद दर्दनाक होता है वह न तो टेंपो पर कूद पाता है और न ही खुद को संभाल पाता है. सीधा सड़क पर गिरता है और चलते वाहन के एक हिस्से से टकरा जाता है, जिससे उसे काफी चोटें आती है और वह कराहने लगाता है. यह भी पढ़ें: Stunt on Moving Train Video: झारखंड के साहिबगंज मे नाबालिग कोयला चोर ने चलती ट्रेन पर किया जानलेवा स्टंट, जान जोखिम में डालकर बनाई रील

रील बनाने के लिए फ्लाईओवर से कूदा युवक