देश

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा दिल्ली का स्टंटबाज, चलती बस का दरवाजा खोलकर बनाया था वीडियो; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Viral Video)

दिल्ली पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर रील बनाने के लिए चलती बस के दरवाजे खोलकर और खतरनाक बाइक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था.

रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचा दिल्ली का स्टंटबाज, चलती बस का दरवाजा खोलकर बनाया था वीडियो; पुलिस ने किया गिरफ्तार (Watch Viral Video)
दिल्ली के बाइकर ने रील्स के लिए चलती बसों के दरवाजे खोले (Photo Credits: X\@delhipolice)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर 'लाइक' और 'फॉलोअर्स' पाने की चाहत में खतरनाक स्टंट (Dangerous Stunt) करने वाले युवाओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने सख्त रुख अख्तियार किया है. उत्तर-पूर्वी दिल्ली (Northeast Delhi) के खजूरी खास (Khajuri Khas) इलाके से पुलिस ने 22 वर्षीय तुषार पुनिया (Tushar Puniya) को गिरफ्तार किया है.  आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हुआ था, जिसमें वह चलती बस के साथ बाइक चलाते हुए उसके दरवाजे जबरन खोलता नजर आ रहा था. यह भी पढ़ें: आज का वायरल वीडियो: कुर्ला के SCLR ब्रिज पर खतरनाक स्टंट, ऑटो चालक ने छोटे बच्चे को गोद में बैठाकर थमाया स्टीयरिंग, मचा हड़कंप

रील के लिए जोखिम में डाली यात्रियों की जान

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी तुषार अपनी मोटरसाइकिल से दिल्ली क्लस्टर बस के साथ-साथ चल रहा है. स्टंट के दौरान उसने चलती बस के पीछे के न्यूमेटिक (Pneumatic) दरवाजे को जबरन खींचकर खोल दिया. इस हरकत से न केवल बस में सवार यात्रियों की सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालक भी बाल-बाल बचे.

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि स्टंट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट नहीं लगी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके.

CCTV और सोशल मीडिया से हुई पहचान

वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और एक विशेष टीम का गठन किया। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इलाके के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले और वायरल वीडियो का बारीकी से विश्लेषण किया. तकनीकी निगरानी और स्थानीय मुखबिरों की मदद से पुलिस आरोपी के घर तक पहुंचने में सफल रही. यह भी पढ़ें: Noida Car Stunt: नोएडा में कार से जानलेवा स्टंट करना पड़ा महंगा! पुलिस ने काटा 54,500 रूपए का भारी भरकम चालान (Watch Video)

दिल्ली में बाइकर को रील के लिए चलती बस के दरवाज़ खोलने पर गिरफ्तार किया गया

सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम (Motor Vehicles Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह के खतरनाक स्टंट करना कानूनन अपराध है. ऐसे मामलों में केवल गिरफ्तारी ही नहीं, बल्कि ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने और वाहन को हमेशा के लिए जब्त करने जैसे कड़े कदम भी उठाए जा सकते हैं.

सोशल मीडिया स्टंट का बढ़ता खतरा

पिछले कुछ समय में दिल्ली और एनसीआर में रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट करने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. पुलिस ने युवाओं और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस तरह की जानलेवा गतिविधियों से दूर रहें. सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि एक छोटी सी गलती न केवल स्टंट करने वाले, बल्कि निर्दोष राहगीरों की जान भी ले सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2026 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).