वायरल

Viral Video: बच्ची को देखते ही उसके पास पहुंच गई डॉल्फिन, दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्तों की तरह खेलते आए नजर

सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्ची को देखकर डॉल्फिन उसके पास पहुंच जाती है और उसके साथ दोस्तों की तरह खेलने लगती है. यह नजारा वाकई में इतना मनमोहक है कि इसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

Viral Video: बच्ची को देखते ही उसके पास पहुंच गई डॉल्फिन, दोनों एक-दूसरे के साथ दोस्तों की तरह खेलते आए नजर
डॉल्फिन के साथ मस्ती करती बच्ची (Photo Credits: X)

Dolphin Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि पानी में रहने वाली डॉल्फिन (Dolphin) काफी समझदार और चंचल होती है. इसका जीता-जागता उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियोज भी आए दिन सोशल मीडिया (Social Media) पर देखने को मिलते रहते हैं. इंसानों के साथ भी डॉल्फिन की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है, जिसे देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि डॉल्फिन और इंसानों के बीच दोस्ती का रिश्ता भी होता है. इस बीच सोशल मीडिया पर दिल जीतने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बच्ची को देखकर डॉल्फिन उसके पास पहुंच जाती है और उसके साथ दोस्तों की तरह खेलने लगती है. यह नजारा वाकई में इतना मनमोहक है कि इसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी.

इस वीडियो को @TheFigen_ नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- इसे कहते हैं शुद्ध प्रेम... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 294k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: डॉल्फिन को देखते ही उसके साथ खेलने के लिए पानी में तैरने लगा कुत्ता, दोनों की अटखेलियों ने जीता दिल

बच्ची के साथ खेलती दिखी डॉल्फिन

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी में तैर रही डॉल्फिन की नजर जब कांच के बाहर की तरफ खड़ी बच्ची पर पड़ती है तो वो उसके पास पहुंच जाती है. बच्ची के पास पहुंचने के बाद डॉल्फिन उसे गौर से देखती है और फिर उसके साथ ऐसे खेलने लगती है, जैसे कि दोनों काफी पुराने दोस्त हैं. बच्ची भी डॉल्फिन के साथ मजे से खेलती हुई नजर आती है. दोनों का यह क्यूट वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 15, 2025 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).