वायरल

Happy Owl: टब में बैठकर मस्त अंदाज में पानी पीते उल्लू का वीडियो हुआ वायरल, उसकी अदा पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)

उल्लू का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसके पानी पीने के अंदाज और उसकी क्यूटनेस को देखकर आप भी अपनी दिल हार जाएंगे.

Happy Owl: टब में बैठकर मस्त अंदाज में पानी पीते उल्लू का वीडियो हुआ वायरल, उसकी अदा पर फिदा हुए लोग (Watch Viral Video)
क्यूट अंदाज में पानी पीता उल्लू (Photo Credits: X)

Happy Owl Viral Video: वाइल्ड लाइफ लवर्स (Wild Life Lovers) को तो जैसे जानवरों, पशु और पक्षियों से जुड़े वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है, इसलिए वो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों से जुड़े वीडियो देखना पसंद करते हैं और अपने जैसे दूसरे एनिमल लवर्स के लिए जंगली जीवों (Wild Life) से जुड़े वीडियो शेयर भी करते हैं. कई बार हमारी आंखों के सामने ऐसे वीडियो आ जाते हैं, जिनसे निगाहें नहीं हटती हैं और जीवों की क्यूटनेस देख हमारा दिन बन जाता है. इसी कड़ी में उल्लू (Owl) का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उसके पानी पीने के अंदाज और उसकी क्यूटनेस को देखकर आप भी अपना दिल हार जाएंगे.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- हैप्पी आउल... शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 100.9k व्यूज मिल चुके हैं. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- उल्लू बहुत खुश, बहुत प्यारा लग रहा है, जबकि दूसरे ने लिखा है- बहुत प्यारा... यह भी पढ़ें: Owl Romance Viral Video: रोमांटिक हुआ उल्लू का जोड़ा, किस करके एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उल्लू नीले रंग के टब में बैठा हुआ है और वो इस टब से पानी पी रहा है. वो हर घूंट के बाद कैमरे की तरफ देखता है और फिर पानी पीने लगता है. पानी पीने के उसके अंदाज को देख लोग उसकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं. उसकी मनमोहक अदा पर लोग फिदा हो रहे हैं और उनके चेहरे पर गजब की मुस्कान आ रही है. पानी पीने के साथ ही अपनी मनमोहक अदाओं को दिखाने वाले इस उल्लू का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2023 01:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).