Owl Romance Viral Video: रोमांटिक हुआ उल्लू का जोड़ा, किस करके एक-दूसरे पर प्यार लुटाते आए नजर
सोशल मीडिया पर उल्लू के जोड़े का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उल्लू का जोड़ा रोमांटिक होता हुआ दिखाई दे रहा है.
Owl Romance Viral Video: दो प्यार करने वाले एक-दूसरे को किस (Kiss) करके या फिर गले (Hug) से लगाकर अपना प्यार जाहिर करते हैं. इंसानों के अलावा जानवर भी प्यार की भावनाओं को अपने अंदाज में साथी के साथ व्यक्त करते हैं. पशु-पक्षियों को भी अपने साथी से रोमांटिक होते या उनसे प्यार जताते हुए देखा जाता है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर उल्लू (Owl) के जोड़े का एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें उल्लू का जोड़ा रोमांटिक होता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पेड़ पर बैठा उल्लू का जोड़ा एक-दूसरे को किस करके अपना प्यार जता रहा है. उनका रोमांटिक अंदाज लोगों के दिलों को जीत रहा है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- ये उल्लू एक दूसरे से प्यार करते हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: पंख फैलाकर उल्लू ने भरी उड़ान, ऊंचाई पर जाने के बजाय जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)
देखें वीडियो-
these owls love one another pic.twitter.com/5xsRaXpMTp
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) September 21, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

