वायरल

पंख फैलाकर उल्लू ने भरी उड़ान, ऊंचाई पर जाने के बजाय जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)

एक उल्लू का बेहद मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक उल्लू पंख फैलाकर उड़ने की कोशिश तो करता है, लेकिन उड़ान भरने के दौरान ऊंचाई पर जाने के बजाय वो जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर धड़ाम से जा गिरता है. इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे.

पंख फैलाकर उल्लू ने भरी उड़ान, ऊंचाई पर जाने के बजाय जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर गिरा धड़ाम (Watch Viral Video)
उड़ते समय जमीन पर गिरा उल्लू (Photo Credits: Instagram)

Owl Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जानवरों और पशु-पक्षियों के रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. अधिकांश सोशल मीडिया यूजर्स भी वाइल्ड लाइफ (Wild Life) से जुड़े वीडियोज में खासी दिलचस्पी रखते हैं. वायरल होने वाले तमाम वीडियो में कुछ हैरान करने वाले होते हैं तो कुछ हंसाने-गुदगुदाने वाले भी होते हैं. इसी कडी में एक उल्लू का बेहद मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वीडियो में एक उल्लू (Owl) पंख फैलाकर उड़ने की कोशिश तो करता है, लेकिन उड़ान भरने के दौरान ऊंचाई पर जाने के बजाय वो जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर धड़ाम से जा गिरता है. इस वीडियो को देखकर आप भी यकीनन अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे.

इस वीडियो को problems and scarydoses नाम के इंस्टाग्राम पेज द्वारा शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- किसी ने नहीं देखा, किसी ने नहीं देखा... 30 जनवरी को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 951, 386 लाइक्स मिल चुके हैं और इसे बार-बार देखा जा रहा है. दरअसल, जमीन पर गिरने के बाद उल्लू शर्मिंदा हो जाता है और ऐसे में उसके रिएक्शन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Owl Viral Video: उल्लू के चलने और उड़ने के अंदाज को देख उड़े लोगों के होश, बार-बार देखा जा रहा है यह वीडियो

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Memes 🔌 (@problems)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पोल पर बैठा उल्लू अपने पंखों को फैलाता है और फिर उड़ने की कोशिश करता है. आसपास पूरे इलाके में बर्फबारी का खूबसूरत नज़ारा दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही जमीन पर चारों तरफ बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है. उल्लू जैसे ही उड़ने की कोशिश करता है, वैसे ही ऊंचाई पर जाने के बजाय वो सीधे जमीन पर बिछी बर्फ की सफेद चादर पर धड़ाम से जा गिरता है. गिरने के बाद शर्म के मारे वो जिस तरह का रिएक्शन देता है, उसे देख हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).