Owl Viral Video: उल्लू के चलने और उड़ने के अंदाज को देख उड़े लोगों के होश, बार-बार देखा जा रहा है यह वीडियो
इन दिनों सोशल मीडिया पर उल्लू का एक मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में उल्लू के चलने और उड़ने के अंदाज को देख लोगों के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. उल्लू के इस मजेदार वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है.
Owl Viral Video: उल्लू (Owl) एक ऐसा निशाचर प्राणी है, जो न सिर्फ रात के अंधेरे में देख सकता है, बल्कि वो ज्यादा क्रियाशील भी होता है. उल्लू अपने आकार, बनावट और आंखों के लिए अन्य पक्षियों से बेहद अलग व खास होता है. उल्लूओं के आपने कई वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उल्लू का एक मनमोहक (Owl Adorable Video) वीडियो वायरल हो रहा है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है. इस वीडियो में उल्लू के चलने और उड़ने के अंदाज को देख लोगों के होश उड़ गए हैं. इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है. उल्लू के इस मजेदार वीडियो को रेडिट पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मैं देखना चाहता हूं कि मैं कितनी ऊंची छलांग लगा सकता हूं?
हालांकि इस वीडियो को 20 अगस्त को शेयर किया गया था, जो इंटरनेट पर छाया हुआ है. इस वीडियो पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और उल्लू की क्यूटनेस लोगों के दिलों को जीत रही है. इस उल्लू को देखकर कुछ लोग उसे अपना पालतू बनाना चाहते हैं, जबकि कई लोगों ने इस वीडियो पर हार्ट इमोजी शेयर करके अपना प्यार जताया है.
देखें वीडियो-
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक उल्लू कैमरे की तरफ चलता हुआ दिखाई दे रहा है. उसके चलने का अंदाज इतना मनमोहक है कि उससे नजरें हटाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है. जैसे ही उल्लू आगे आता है वो जोर से छलांग लगाता है और अपने पंख फैलाकर उड़ता है. उसके उड़ने और चलने का अंदाज इतना मनमोहक है कि इस वीडियो को बार-बार देखा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2021 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

