वायरल

Viral Video: जमीन के अंदर से मुंह फाड़कर निकले दो खूंखार मगरमच्छ, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक के बाद एक दो मगरमच्छ जमीन से बाहर निकलते हैं. इस नजारे को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया.

Viral Video: जमीन के अंदर से मुंह फाड़कर निकले दो खूंखार मगरमच्छ, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल
जमीन से निकले दो मगरमच्छ (Photo Credits: Twitter)

Crocodile Viral Video: मगरमच्छों (Crocodiles) को पानी का सबसे खतरनाक शिकारी जानवर माना जाता है, जो पलक झपकते ही बड़े से बड़े शिकार का काम तमाम कर देते हैं. यही वजह है कि इंसान तो इंसान दूसरे जंगली जानवर भी पानी के इस शिकारी जानवर से दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं. वैसे तो आपने मगरमच्छ (Crocodile) से जुड़े कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी किसी मगरमच्छ को जमीन फाड़कर बाहर निकलते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो (Viral Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक के बाद एक दो मगरमच्छ जमीन से बाहर निकलते हैं. इस नजारे को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया.

इस वीडियो को ट्विटर पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.8M व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Crocodile Attack Video: खाना खिलाने आये केयरटेकर पर मगरमच्छ ने किया अटैक, बाल-बाल बचा शख्स

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे जमीन के अंदर से एक-एक कर दो मगरमच्छ बाहर निकलते हैं. मगरमच्छों को जमीन से निकलते देख लोगों की जैसे सिट्टी-पिट्टी गुल हो गई. वीडियो में कुछ मगरमच्छ को रोकने की कोशिश भी करते हुए नजर आ रहे हैं. मुंह फाडे जमीन से निकलते इन मगरमच्छों का कुछ लोग रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2023 08:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).