वायरल

14 साल की दो लड़कियों ने की 9 मर्डर की मास्टर प्लानिंग, पुलिस के हाथ लगा 'प्रोजेक्‍ट 11/9' के 8 पन्‍नों का सबूत

अमेरिका के फ्लोरिडा में लोगों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में दो 14 साल की बच्चियों ने 9 बच्चों के मर्डर की पूरी प्लानिंग कर डाली. इन लड़कियों ने मर्डर की प्लानिंग इतने फूल प्रूफ तरीके की है...

14 साल की दो लड़कियों ने की 9 मर्डर की मास्टर प्लानिंग, पुलिस के हाथ लगा 'प्रोजेक्‍ट 11/9' के 8 पन्‍नों का सबूत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook/File Image)

अमेरिका के फ्लोरिडा में लोगों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिस उम्र में बच्चे खेलते-कूदते हैं, उस उम्र में दो 14 साल की बच्चियों ने 9 बच्चों के मर्डर की पूरी प्लानिंग कर डाली. इन लड़कियों ने मर्डर की प्लानिंग इतने फूल प्रूफ तरीके की है कि उसे पढ़ने के बाद कोई सोच ही नहीं सकता है कि ये प्लानिंग बच्चियों ने की है. दोनों ने अपने ही क्लास के 9 बच्चों के मर्डर की प्लानिंग की थी. बच्चियों ने अपनी बुक के आठ पन्नो पर मर्डर का पूरा प्लान लिखा था और इस प्लान को नाम दिया था 'प्रोजेक्‍ट 11/9' (प्राइवेट इनफो, डू नॉट ओपन). इस पूरे मामले पर से पर्दा तब उठा जब उनकी बुक गायब हो गई और टीचर के हाथ लग गई.

टीचर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी. 8 पन्नो की मर्डर प्लानिंग पढ़ने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. अपनी बुक में दोनों लड़कियों ने एक पेशेवर हत्यारों की तरह फूल प्रूग प्लानिंग की थी. 'प्रोजेक्‍ट 11/9' के पांच पन्नों पर एवॉन पार्क मिडिल स्‍कूल के उन बच्चों का जिक्र था. जिनका कत्ल होने वाला था. इस प्लान में हर एक बात का बारीकी से ध्यान दिया गया है. मर्डर की प्लानिंग को तीन हिस्सों में बांटा गया था. पीड़‍ितों से दोस्‍ती कर उन्‍हें ‘ट्रैप हाउस’ लाना, उनकी हत्‍या करना और फिर लाश को ठिकाने लगाना.

यह भी पढ़ें: स्कूली छात्राओं ने रची मासूम बच्चों की हत्या की खतरनाक साजिश, मर्डर कर खून पीने की थी योजना

एक लीडिंग न्यूज पेपर केमुताबिक डीलेनी और सोलांज ने मर्डर की प्लानिंग में लाश को लाने-ले जाने जाने से लेकर उन्‍हें दफनाने, कत्‍ल के वक्‍त दोनों कौन से कपड़े पहनेंगी सब लिखा गया. खास तौर पर यह भी लिखा गया कि नाखून और बाल का एक भी हिस्‍सा कपड़े से बाहर नहीं होना चाहिए. इस मर्डर की प्लानिंग का खुलासा बुधवार 16 अप्रैल 2019 को हुआ जब उनकी बुक टीचर के हाथ लगी. डीलेनी और सोलांज ने ये भी सोच रखा था, कि अगर किसी को बुक मिल जाती है, तो वो इसे मजाक का रूप दे देंगे. लेकिन मामला 9 बच्चों की जिंदगी का था, इसलिए पुलिस ने इसे बहुत सीरियस लिया. जाचं पड़ताल के बाद डीलेनी बार्न्स और सोलांज ग्रीन को फ्लोरिडा के एवॉन पार्क से गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2019 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).