वायरल

घर के बाहर सो रहा था कुत्ता, तेंदुए ने दबे पांव आकर ऐसे किया उसका शिकार, CCTV में कैद घटना का वीडियो हुआ वायरल

बात करें महाराष्ट्र के नासिक की तो यहां तेंदुए के आतंक की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव घर के बाहर सो रहे कुत्ते के पास पहुंचता है और उसका शिकार कर लेता है.

घर के बाहर सो रहा था कुत्ता, तेंदुए ने दबे पांव आकर ऐसे किया उसका शिकार, CCTV में कैद घटना का वीडियो हुआ वायरल
तेंदुए ने किया कुत्ते का शिकार (Photo Credits: ANI)

Viral Video: तेंदुआ (Leopard) एक ऐसा जानवर है जो दबे पांव अपना शिकार करने के लिए जाना जाता है. कई दफा जंगल से निकलकर तेंदुए रिहायशी इलाकों में दाखिल हो जाते हैं और रिहायशी इलाकों (Residential Area) के पालतू जानवरों (Pet Animals) या फिर इंसानों को अपना शिकार बना लेते हैं. तेंदुए के आतंक की कई खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं. बात करें महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक (Nashik) की तो यहां तेंदुए के आतंक की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. इसी कड़ी में एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया है. वायरल हो रहे वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव घर के बाहर सो रहे कुत्ते के पास पहुंचता है और उसका शिकार कर लेता है.

कुत्ते पर तेंदुए के इस हमले की पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ घर के बाहरी हिस्से में चोरों की तरह दाखिल होता है और वहां सो रहे कुत्ते पर हमला करता है और उसे दबोचकर वहां से निकल जाता है. यह भी पढ़ें: अपने बच्चे के साथ कई शेरों के बीच घिर गई भैंस, जान बचाने के लिए अकेले ऐसे किया सबका सामना (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देखा जा सकता है कि तेंदुआ पहले तो एक घर के बाहर पहुंचता है और वह यहां-वहां देखता है, फिर घर के बाहर लगी लोहे की बाउंड्री से चुपचाप चोरों की तरह दाखिल होता है. वह दबे पांव वहां सो रहे कुत्ते के पास पहुंचता है. इससे पहले कि कुत्ता कुछ कर पाता वह उसे दबोच लेता है. कुत्ते को जबड़ों में दबोच कर वह वहां से निकल जाता है और तेजी से झाडियों की तरफ भागने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).