वायरल

अपने बच्चे के साथ कई शेरों के बीच घिर गई भैंस, जान बचाने के लिए अकेले ऐसे किया सबका सामना (Watch Viral Video)

इंटरनेट पर एक भैंस और उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कई शेरों के बीच घिर जाते हैं. जी हां, कई शेर शिकार करने के इरादे से एक भैंस और उसके बच्चे को चारों तरफ से घेर लेते हैं, जिसके बाद अपने बच्चे और अपनी जान बचाने के लिए भैंस अकेले ही उन सबका सामना करती है. भैंस की हिम्मत और उसके साहस को देख हर कोई उसकी सराहना कर रहा है.

अपने बच्चे के साथ कई शेरों के बीच घिर गई भैंस, जान बचाने के लिए अकेले ऐसे किया सबका सामना (Watch Viral Video)
शेरों के बीच बच्चे के साथ घिरी भैंस (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: अगर अपने बच्चे पर कोई संकट आ जाए तो मां उसके लिए पूरी दुनिया से अकेले लड़ सकती है. अपने बच्चे के लिए एक मां की ममता का उदाहरण पेश करने वाले वैसे तो कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. इस बीच इंटरनेट पर एक भैंस (Buffalo) और उसके बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कई शेरों (Lions) के बीच घिर जाते हैं. जी हां, कई शेर शिकार करने के इरादे से एक भैंस और उसके बच्चे को चारों तरफ से घेर लेते हैं, जिसके बाद अपने बच्चे और अपनी जान बचाने के लिए भैंस अकेले ही उन सबका सामना करती है. भैंस की हिम्मत और उसके साहस को देख हर कोई उसकी सराहना कर रहा है.

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- मां की हिम्मत. 8 जून को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 27K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि इसे 503 लोगों ने रीट्वीट किया है और अब तक इसे 3,262 लाइक्स मिले हैं. वीडियो में एक जंगली भैंस अपने छोटे बच्चे के लिए करीब 6 शेरों से अकेले भिड़ जाती है. यह भी पढ़ें: Lioness Viral Video: एक साथ सैर पर निकला शेरनी का पूरा परिवार, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भैंस अपने बच्चे के साथ छह शेरों के बीच फंसी है. वह काफी देर तक शेरों से पीछा छुड़ाने के लिए इधर-उधर भागती है और अपने बच्चे को बचाने की कोशिश करती है. इस बीच एक शेर भैंस के बच्चे को जबड़े में दबोचकर वहां से भागने लगता है, लेकिन तभी भैंस भी उसके पीछे भागना शुरु कर देती है. मां की हिम्मत और उसके साहस के चलते शेर को नन्हे भैंस को छोड़ना पड़ता है. मां अपने बच्चे को सुरक्षित शेर के जबड़े से छुड़ा तो लेती है, लेकिन फिर सभी शेर दोनों का पीछा करने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2021 09:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).