वायरल

Lioness Viral Video: एक साथ सैर पर निकला शेरनी का पूरा परिवार, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

सोशल मीडिया पर जानवरों की क्यूट हरकतों वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग खुश होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुसंता ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'आउटिंग पर निकला यह एक छोटा प्यारा परिवार.

Lioness Viral Video: एक साथ सैर पर निकला शेरनी का पूरा परिवार, वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन
Lioness Viral Video (Photo Credits: ANI)

सोशल मीडिया पर जानवरों की क्यूट हरकतों वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर लोग खुश होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को आईएफएस ऑफिसर सुसंता ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,'आउटिंग पर निकला यह एक छोटा प्यारा परिवार. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शेर का एक परिवार चलता जंगल में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है. आप देख सकते हैं कि सबसे आगे शेरनी दिखाई दे रही है और उसके पीछे छोटे छोटे बच्चे चलते हुए दिखाई दे रहे हैं. शेरनी के पांच बच्चे अपनी मां के साथ घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: क्या तौकते तूफान बाद गिर के जंगल में पानी के बीच चलते दिखे कई शेर, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

शेरनी और उसके परिवार के इस वीडियो को ट्विटर पर आज 12 बजे शेयर किया गया है. जिसे अब तक 997 बार देखा जा चुका है. इस वीडियो को गाड़ी में बैठे व्यक्ति द्वारा फिल्माया गया है. आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक गाड़ी दिखाई दे रही है, जिसमें फोटो लेते वक्त कैमरे की आवाज सुनाई दे रही है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग बहुत खुश हो रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

देखें वीडियो:

इस वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं और अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,'इन्सपिरेश्नल वीडियो. शेरनी द्वारा अपने बच्चों की इस तरह से देखभाल करते हुए और अपने साथ लेकर चलते हुए देखकर खुश हैं. क्योंकि शेरनी का रवैया इंसानों की तरह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).