UP T20 League 2026 Schedule: 14 अगस्त से होगा यूपी टी20 लीग के चौथे सीजन का आगाज, पहली बार दो शहरों में खेला जाएगा टूर्नामेंट
यूपी टी20 लीग

UP T20 League 2026 Schedule Announced: उत्तर प्रदेश टी20 लीग (UP T20 League) के चौथे सीजन का आगाज 14 अगस्त से होगा. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला काशी रुद्रास और मौजूदा चैंपियन मेरठ मावेरिक्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. 24 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा. खास बात यह है कि लीग के इतिहास में पहली बार टूर्नामेंट का आयोजन दो शहरों में किया जाएगा. Virat Kohli Record: विराट कोहली ने SENA देशों में रचा इतिहास, इस खास क्लब में सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी को दी टक्कर

टूर्नामेंट का पहला चरण लखनऊ में खेला जाएगा, जहां इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 13 दिनों के दौरान कुल 22 मुकाबले होंगे. इसके बाद लीग का दूसरा चरण कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां शेष 12 मैचों के साथ सभी प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे.

दो शहरों में आयोजन पर क्या बोले संजय कपूर?

यूपी टी20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय कपूर ने शेड्यूल जारी होने पर कहा कि यूपी टी20 लीग हर सीजन के साथ नई ऊंचाइयों को छू रही है. उन्होंने कहा कि इस बार पहली बार टूर्नामेंट दो शहरों में आयोजित किया जाएगा. शुरुआती मुकाबले लखनऊ में होंगे, जबकि दूसरा चरण और प्लेऑफ मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे.

ओपनिंग सेरेमनी और सीजन का पहला मैच लखनऊ में होगा. वहीं, क्लोजिंग सेरेमनी और फाइनल की मेजबानी कानपुर करेगा. क्वालिफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबले 3 सितंबर को खेले जाएंगे, जबकि दूसरा क्वालिफायर 4 सितंबर को होगा. फाइनल मुकाबला 6 सितंबर को आयोजित किया जाएगा.

पहले सप्ताह का कार्यक्रम

यूपी टी20 लीग 2026 का पहला वीकेंड रोमांचक मुकाबलों से भरा रहेगा.

14 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम मेरठ मावेरिक्स.

15 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम कानपुर सुपरस्टार्ज और लखनऊ फाल्कन्स बनाम गौर गोरखपुर लायंस.

16 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम कानपुर सुपरस्टार्ज, मेरठ मावेरिक्स बनाम गौर गोरखपुर लायंस.

17 अगस्त: नोएडा किंग्स बनाम लखनऊ फाल्कन्स.

18 अगस्त: काशी रुद्रास बनाम गौर गोरखपुर लायंस.

19 अगस्त: लखनऊ फाल्कन्स बनाम मेरठ मावेरिक्स.

20 अगस्त: गौर गोरखपुर लायंस बनाम नोएडा किंग्स और कानपुर सुपरस्टार्ज बनाम काशी रुद्रास.

कानपुर में शुरू होगा दूसरा चरण

टूर्नामेंट का कानपुर चरण 28 अगस्त से शुरू होगा. इस चरण का पहला मुकाबला काशी रुद्रास और नोएडा किंग्स के बीच खेला जाएगा. इसके बाद सभी प्लेऑफ मुकाबले और फाइनल भी ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे.