Virat Kohli Creates History In SENA Countries: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. विराट कोहली अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में 100 वनडे मैच खेलने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी ने हासिल की थी. इसके अलावा विराट वनडे क्रिकेट में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. आइए SENA देशों में इन दिग्गज खिलाड़ियों के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. IND vs ENG 2nd ODI Match Details: देर रात तक जागने को हो जाइए तैयार, टीम इंडिया-इंग्लैंड दूसरे वनडे की बदली टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
ऐसे हैं सचिन तेंदुलकर के SENA देशों में आंकड़े
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने SENA देशों में सबसे ज्यादा 135 वनडे मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 47 मैचों में 34.67 की औसत से 1,491 रन बनाए. इंग्लैंड में 26 मुकाबलों में उनके बल्ले से 43.79 की औसत से 1,051 रन निकले. न्यूजीलैंड में सचिन ने 22 पारियों में 39.09 की औसत से 821 रन बनाए. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 40 मैचों की 38 पारियों में 38.23 की औसत से 1,453 रन अपने नाम किए.
SENA देशों में ऐसे रहे एमएस धोनी के आंकड़े
महेंद्र सिंह धोनी ने SENA देशों में कुल 109 वनडे मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 35 मुकाबलों की 31 पारियों में 47.86 की औसत से 1,053 रन बनाए. इंग्लैंड में 38 मैचों की 28 पारियों में 39.08 की औसत से 938 रन बनाए. न्यूजीलैंड में 15 मैचों की 12 पारियों में 84.28 की शानदार औसत से 590 रन बनाए. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 21 मुकाबलों की 16 पारियों में 26.42 की औसत से 370 रन बनाए.
SENA देशों में विराट कोहली के शानदार आंकड़े
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे के साथ विराट कोहली ने SENA देशों में अपने 100 वनडे पूरे कर लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया में उन्होंने 32 पारियों में 50.03 की औसत से 1,401 रन बनाए हैं. इंग्लैंड में 35 मुकाबलों की 34 पारियों में 50 से ज्यादा की औसत से 1,300 से अधिक रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड में 13 पारियों में 49.66 की औसत से 596 रन बनाए हैं. वहीं, दक्षिण अफ्रीका में 20 मैचों की 18 पारियों में 76.38 की शानदार औसत से 993 रन बनाए हैं.
वनडे में 300 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने विराट कोहली
विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 300 पारियां पूरी करने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उन्होंने 300 पारियों में 58.50 की औसत से 14,802 रन बनाए हैं. इस सूची में दूसरे स्थान पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 300 पारियों में 44.50 की औसत से 12,015 रन बनाए थे. तीसरे स्थान पर सौरव गांगुली हैं, जिन्होंने 41.02 की औसत से 11,363 रन बनाए. वहीं, रिकी पोंटिंग ने 300 पारियों में 42.87 की औसत से 11,363 रन बनाए थे.













QuickLY