देश

Fact Check: क्या विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का 'एक्स' अकाउंट असली है? जानें वायरल दावे की असली सच्चाई

भारत और पाकिस्तान में चल रहे युद्ध के बीच फेक न्यूज व फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तेजी से बनाए और शेयर किए जा रहे हैं.

Fact Check: क्या विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का 'एक्स' अकाउंट असली है? जानें वायरल दावे की असली सच्चाई
Photo-@PIBFactCheck/X

Are Wg. Cdr. Vyomika Singh & Col. Sofiya Qureshi on X?: भारत और पाकिस्तान में चल रहे युद्ध के बीच फेक न्यूज व फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट तेजी से बनाए और शेयर किए जा रहे हैं. इसी क्रम में भारतीय सेना की दो बहादुर महिला अफसरों, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी के भी फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं. पिछले कुछ दिनों से इन दोनों नामों से कई हैंडल एक्स (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं, जिनके जरिए देशभक्ति और सुरक्षा से जुड़ी बातें शेयर की जा रही हैं. लेकिन अब सरकार ने साफ कर दिया है कि ये अकाउंट पूरी तरह फर्जी हैं.

पीआईबी फैक्ट चेक ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर कहा है कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी का एक्स (ट्विटर) पर कोई आधिकारिक अकाउंट नहीं है.

ये भी पढें: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में आईसी-814 के साजिशकर्ता समेत शीर्ष आतंकवादी मारे गए

क्या विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी 'एक्स' पर हैं?

फर्जी अकाउंट लोगों को करते हैं गुमराह

इसका मतलब है कि विंग कमांडर व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी नाम से चलाए जा रहे सभी हैंडल फर्जी हैं. कृपया इनसे प्राप्त किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें. ऐसे फर्जी अकाउंट न केवल लोगों को गुमराह करते हैं, बल्कि कई बार देश की सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी को भी गलत तरीके से पेश कर सकते हैं. इसलिए पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे अधिकृत और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें.

देश के सम्मानित और उच्च पदस्थ अधिकारियों के नाम से फर्जी अकाउंट बनाना गंभीर अपराध है. इसके खिलाफ साइबर क्राइम सेल द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

विश्वसनीय स्रोतों से ही प्राप्त करें जानकारी

सोशल मीडिया के इस दौर में जब हर खबर वायरल होती है. तो जरूरी है कि हम हर जानकारी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, बल्कि उसकी जांच करें और विश्वसनीय स्रोतों से ही सही जानकारी प्राप्त करें.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).