वायरल

Fact Check: 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना' के तहत कोरोना के मुफ्त इलाज के लिए 4 हजार रुपये दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच

एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस के निःशुल्क इलाज के लिए युवाओं को चार हजार रुपये की मदद राशि देगी.

Fact Check: 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना' के तहत कोरोना के मुफ्त इलाज के लिए 4 हजार रुपये दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच
फेक न्यूज फैक्ट चेक (Photo: PIB)

सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह की फर्जी खबरें वायरल होती रहती हैं. खासकर केंद्र सरकार (Central government) की योजनाओं को लेकर विभिन्न दावे करने वाली खबरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. इस बीच एक खबर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस (COVID-19) के निःशुल्क इलाज के लिए युवाओं को चार हजार रुपये की मदद राशि देगी. वायरल खबर में कहा जा रहा है, "प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस के निःशुल्क इलाज के लिए सभी युवाओं को 4000 रुपये की मदद राशि मिलेगी." Fact Check: IAF C17 ने अफगानिस्तान से 800 भारतीयों को किया एयरलिफ्ट? जानें वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई.

वायरल मैसेज में आगे लिखा गया है, 'रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना फॉर्म भरें. Whatsapp पर 4000 रुपये की मदद राशि वाला यह मैसेज खूब वायरल हो रहा है. बड़ी संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं.

PIB फैक्ट चेक 

PIB फैक्ट चेक ने इस दावे की सत्यता की जांच की. PIB ने बताया कि, "यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है. ऐसी फर्जी वेबसाइट पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें.

यह दावा पूरी तरह फर्जी है. इस तरह की खबरों के झांसे में न आएं. हम पाठकों से अपील करते हैं कि ऐसी फर्जी सूचनाओं पर विश्वास न करें. किसी भी खबर को बिना जांच-पड़ताल के सच न मानें न ही शेयर करें. इस तरह के फर्जी लिंक पर अपनी जानकारी डालना आपके लिए कई तरह की मुसीबत ला सकता है.

किसी भी खबर या पोस्ट पर विश्वास करने से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच जरुर कर लें. अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें.

Fact check

Fact Check: 'प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना' के तहत कोरोना के मुफ्त इलाज के लिए 4 हजार रुपये दे रही है सरकार? जानें वायरल मैसेज का सच
Claim :

प्रधानमंत्री रामबाण सुरक्षा योजना के अंतर्गत कोरोना वायरस के निःशुल्क इलाज के लिए सभी युवाओं को 4000 रुपये की मदद राशि मिलेगी.

Conclusion :

यह दावा फर्जी है. केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है.

Full of Trash
Clean

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 03:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).