Vinod Kambli Dance Video: विनोद कांबली ने अस्पताल में 'चक दे इंडिया' गाने पर किया डांस, इमोशनल वीडियो हुआ वायरल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और वर्तमान में ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है वह डांस कर रहे हैं. इस पल ने न केवल कर्मचारियों बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी.
Vinod Kambli Dance Video: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कुछ समय से बीमारी से जूझ रहे हैं और वर्तमान में ठाणे जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर उनक एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है वह डांस कर रहे हैं. इस पल ने न केवल कर्मचारियों बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी. वीडियो में देखा जा सकता है की कांबली अस्पताल के अपने कमरे में,'चक दे इंडिया', गाने पर डांस कर रहे और जोर-जोर से गा भी रहे हैं. वीडियो में एक नर्स और एक अन्य कर्मचारी उनके साथ नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों को यह वीडियो बहुत पसंद आया. यह भी पढें: Premier League 2024–25: युवराज सिंह ने न्यूकैसल के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड की 0-2 से हार पर दिया रिएक्शन, बोले- 'चलो दोस्तों! कुछ साहस दिखाओ'
बता दें की 52 वर्षीय विनोद कांबली को शुरू में मूत्र संक्रमण और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत की थी. जिसके बाद उन्हें 21 दिसंबर को भिवंडी शहर के काल्हेर इलाके में स्थित आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बाद में कई चिकित्सकीय जांचों में उनके मस्तिष्क में थक्के होने का पता चला. जिसके बाद सोमवार को उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
विनोद कांबली ने अस्पताल में 'चक दे इंडिया' गाने पर किया डांस
विनोद कांबली ने हॉस्पिटल में किया शानदार डांस..
विनोद कांबली पिछले काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे हैं और कुछ ही दिनों पहले उन्हें ठाणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस बीच उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं जिसमें वो अस्पताल के अपने कमरे में कर्मचारियों के साथ ‘चक दे… pic.twitter.com/DenMzAJySB
— NDTV India (@ndtvindia) December 31, 2024
विनोद कांबली का करियर
कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैचों में 54.2 की औसत के साथ 1084 रन बनाए. इसके अलावा 104 वनडे मैचों में 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए. इसके अलावा इसके अलावा कांबली ने वनडे में 2 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. कांबली टेस्ट में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. कांबली ने यह उपलब्धि सिर्फ 14 पारियों में हासिल की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

