Viral Video: दिल्ली मेट्रो में दो लोगों में विवाद, युवती ने मारी चप्पल तो युवक ने भी जड़ दिया थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दिल्ली की मेट्रो में रोजाना कई घटनाएं सामने आती है, कभी कोई गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करता है तो कई बार मारपीट भी हो जाती है. ऐसे ही एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Viral Video: दिल्ली की मेट्रो में रोजाना कई घटनाएं सामने आती है, कभी कोई गाना गाकर लोगों का मनोरंजन करता है तो कई बार मारपीट भी हो जाती है. ऐसे ही एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मेट्रो में एक युवक और एक युवती के बीच मारपीट होती है. बताया जा रहा है की दोनों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ. देख सकते है की दोनों के बीच में पहले कहा सुनी होती है और इसके बाद युवती सीट पर पैर रखती है और इसके बाद युवक को चप्पल से मारने की कोशिश करती है. इससे गुस्साया युवक भी उसको थप्पड़ जड़ देता है. इस वीडियो में लेकिन एक बात समझ आ रही है की बोगी में और भी सीटें खाली है. लेकिन ऐसा लग रहा है की महिला जानबुझकर इस युवक के साथ मारपीट पर उतारू है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स भी कर रहे है. ये भी पढ़े:Fight In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कपल और एक युवक के बीच जमकर मारपीट, युवती करती रही बीच बचाव, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली मेट्रो में मारपीट
Kalesh b/w a Guy and Lady inside Delhi Metro over seat issues:
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 30, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2024 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

