Fight In Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में कपल और एक युवक के बीच जमकर मारपीट, युवती करती रही बीच बचाव, वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली की मेट्रो में आएं दिन कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है. जिसको लेकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते है की मेट्रो ट्रेन सफ़र करने के लिए है या फिर विवाद करने के लिए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दिल्ली: दिल्ली की मेट्रो में आएं दिन कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है. जिसको देखकर लोग सोचने पर मजबूर हो जाते है की मेट्रो ट्रेन सफ़र करने के लिए है या फिर विवाद करने के लिए. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक लंबा सा युवक है और एक कपल के बीच में विवाद होता है. युवती के साथ जो युवक है, उसका दुसरे शख्स से कुछ विवाद हो जाता है, जिसके बाद ये युवक उसको जमकर पीटता है, इसके बाद युवती बीच बचाव करती है.
मेट्रो में इस दौरान काफी लोग बैठे होते है, लेकिन कोई भी इन्हें रोकने का प्रयास नहीं करता . काली टी-शर्ट वाला युवक पहले लंबे युवक को दो मुक्के मारता है और उसे धकेल देता है, इसके बाद लंबा शख्स जैसे ही इसके करीब आता है, युवक के साथ की युवती बीच बचाव करती है. हालांकि इस दौरान लंबा वाला शख्स इसको मारने की कोशिश करता है, लेकिन युवती उसके सामने आ जाती है. ये भी पढ़े:Fight in Delhi Metro: मेट्रो में सीट को लेकर अंकल ने की गाली- गलौज, इंटरनेट पर लड़ाई का वीडियो वायरल
दिल्ली मेट्रो में जमकर मारपीट
Kalesh b/w a Drunk Tall Guy and a Couple inside Delhi Metro pic.twitter.com/KPlF5ylrBL
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 9, 2024
इसके बाद भी लंबा शख्स युवक से भीड़ जाता है और दोनों के बीच एक बार फिर जमकर मारपीट होती है.इसके बाद बैठे हुए लोग बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग करते है.
बताया जा रहा है की लंबे वाले शख्स ने शराब पी रखी थी. दिल्ली की मेट्रो में अब सफ़र कम और विवाद और मारपीट ज्यादा देखने को मिलते है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसको अब तक 226.9K लोगों ने देखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

