Gwalior Stunt Video: ग्वालियर में ऑटो रिक्शा चालक को सड़क पर स्टंट करना पड़ा महंगा! ट्रैफिक पुलिस ने काटा 3 हजार रूपए का चालान
ग्वालियर से आएं दिन ऑटो रिक्शा चालकों की ओर से जानलेवा स्टंट करने के वीडियो सामने आते है. अब और एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने इस ऑटो चालक पर कार्रवाई करते हुए इसका 3 हजार रूपए का चालान बनाया है.
ग्वालियर, मध्य प्रदेश: ग्वालियर से आएं दिन ऑटो रिक्शा चालकों की ओर से जानलेवा स्टंट करने के वीडियो सामने आते है. अब और एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है. जिसके बाद पुलिस ने इस ऑटो चालक पर कार्रवाई करते हुए इसका 3 हजार रूपए का चालान बनाया है. बताया जा रहा है कि ये वीडियो ग्वालियर के नीडम ब्रिज का है. इस वीडियो में देख सकते है कि ऑटो चालक दो पहियों पर ऑटो को दौड़ा रहा था. इस दौरान सामने से भी काफी गाड़ियां आ जा रही थी. इसके साथ ही ऑटो चालक अकेला नहीं था. पीछे एक लड़का भी इसके साथ बैठा हुआ था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस ऑटो चालक को सबक सिखाया.
इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @lalluram_news नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Gwalior Stunt Video: ग्वालियर में बीच सड़क पर ऑटो चालक ने किया जानलेवा स्टंट, लोगों की जान से खिलवाड़, पुलिस तलाश में जुटी
स्टंट करनेवाले ऑटो चालक का कटा चालान
ग्वालियर : महंगी पड़ी स्टंटबाज़ी! ट्रैफिक पुलिस ने बनाया 3 हज़ार का चालान। नीडम ओवरब्रिज पर की थी ऑटो ने स्टंटबाज़ी, शुक्रवार को ओवरब्रिज पर की थी जोखिमभरी स्टंटबाज़ी। ऑटो की स्टंटबाज़ी का वीडियो हुआ था वायरल, ट्रैफिक पुलिस ने वीडियो के आधार पर ऑटो को पकड़ा। ट्रैफिक नियमों के… pic.twitter.com/KERdowe1Hj
— Lallu Ram (@lalluram_news) June 2, 2025
स्टंट से खुद के साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाली
इस स्टंटबाज ऑटो चालक ने अपने ही जान नहीं बल्कि पीछे बैठे उस लड़के की जान भी जोखिम में डाली. इसके साथ ही इस दौरान जिस तरह से सड़क पर ट्रैफिक दिखाई दे रहा है, अगर ऑटो पलटी होता, तो एक बड़ा हादसा भी हो सकता है.
ऑटो चालक ने कहा,'मेरा चालान कटा, आप स्टंट न करें'
इस दौरान ऑटो चालक का चालान कटने के बाद उसने पुलिस स्टेशन ने चालान दिखाते हुए कहा की ,' मेरा नाम राकेश कुमार है और मैं स्टंट कर रहा था, मेरा चालान कट गया है, आप ऐसा न करें, स्टंट न करें, कोई दुर्घटना हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2025 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

