Kartik Maas 2024 Festival’s List: कार्तिक मास से शुरू हुआ करवा चौथ, दिवाली और छठ जैसे महोत्सवों का सिलसिला! देखें पूरी सूची!
कार्तिक मास (18 अक्टूबर, 2024) शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा. गौरतलब है कि कार्तिक माह का अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह माह पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा एवं तमाम महोत्सवों को समर्पित होता है.
कार्तिक मास (18 अक्टूबर, 2024) शुरू हो चुका है, जो 15 नवंबर, 2024 को समाप्त होगा. गौरतलब है कि कार्तिक माह का अत्यधिक धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है. यह माह पूरी तरह से भगवान विष्णु की पूजा एवं तमाम महोत्सवों को समर्पित होता है. जिसे करवा चौथ, देवउठनी एकादशी, नरक चतुर्दशी, धनतेरस, यम दीपम, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, तुलसी विवाह, देव दिवाली एवं छठ जैसे कई धार्मिक महोत्सव इसे विशेष बना देते हैं. इन पर्वों का बच्चों से लेकर वयोवृद्ध तक को इसका इंतजार रहता है. इन पर्वों पर भक्त पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ पूजा अनुष्ठान आदि करते हैं. यह मौसम, मौसम, ग्रहों की स्थिति में बदलाव का भी समय है, अब हम उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर बढ़ रहे हैं. इस लेख में हम कार्तिक माह में मनाए जाने वाले सभी व्रतों एवं पर्वों की सिलसिलेवार सूची दे रहे हैं, जिससे आपको इन पर्वों की पूर्व तैयारी करने में सुविधा होगी. यह भी पढ़ें : Deepawali & Vastu 2024: सुख एवं समृद्धि के लिए लक्ष्मी-पूजन पर अपनाएं ये उपयोगी वास्तु टिप्स!
तिथि व्रत एवं त्योहार
20 अक्टूबर 2024, रविवार करवा चौथ, अटला ताड्डे, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
24 अक्टूबर 2024, गुरुवार अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान
28 अक्टूबर 2024, सोमवार रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
29 अक्टूबर 2024, मंगलवार धनतेरस, यम दीपम, यम पंचक प्रारंभ
30 अक्टूबर 2024, बुधवार काली चौदस, हनुमान पूजा
31 अक्टूबर 2024, गुरुवार नरक चतुर्दशी, काली पूजा अमावस्या
01 नवंबर 2024, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, दिवाली, चोपड़ पूजा, शारदा पूजा, कमला जयंती
02 नवंबर 2024, शनिवार अन्न कूट, गोवर्धन, बलि प्रतिपदा, द्युत क्रीडा
03 नवंबर 2024, रविवार भैया दूज, यम द्वितीया, कलम दवात पूजा
05 नवंबर, 2024, मंगलवार नागुला चविथी, विनायक चतुर्थी, लाभ पंचमी
07 नवंबर, 2024, गुरुवार सूरसंहरण, छठ पूजा
09 नवंबर 2024, शनिवार गोपाष्टमी
10 नवंबर 2024, रविवार अक्षय नवमी
11 नवंबर 2024, सोमवार भीष्म पंचक प्रारंभ, कंस वध
12 नवंबर 2024, मंगलवार देवउठनी एकादशी
13 नवंबर 2024, बुधवार तुलसी विवाह
14 नवंबर 2024, गुरुवार वैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
15 नवंबर 2024, शुक्रवार मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक
जयंती, कार्तिक चौमासी चौदस, कार्तिक रथ यात्रा, भीष्म पंचक समाप्त
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

