महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार; 39 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ; यहां देखें पूरी लिस्ट
महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो गृह विभाग इसबार शिवसेना चाह रही थी लेकिन, इस बार यह मंत्रालय बीजेपी के खाते में ही रहेगा.
मुंबई: महाराष्ट्र में आज देवेंद्र फडणवीस की कैबिनेट का विस्तार हो गया है. नागपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो गृह विभाग इसबार शिवसेना चाह रही थी लेकिन, इस बार यह मंत्रालय बीजेपी के खाते में ही रहेगा. बीजेपी ने गृह, राजस्व, सिंचाई और शिक्षा विभाग अपने पास रखा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रियों का कार्यकाल सिर्फ ढाई साल का होगा.
Maharashtra Cabinet Expansion: फडणवीस मंत्रिमंडल का विस्तार; विधायक ले रहे हैं मंत्री पद की शपथ.
शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची
बीजेपी से इन नेताओं ने ली शपथ
- राधाकृष्ण विखे-पाटिल
- चंद्रकांत पाटिल
- चंद्रशेखर बावनकुले
- गिरीश महाजन
- मंगल प्रभात लोढ़ा
- पंकजा मुंडे
- अतुल सावे
- अशोक उइके
- आशीष शेलार
- गणेश नाइक
- शिवेंद्रराजे भोसले
- संजय सावकारे
- जयकुमार गोर
- आकाश फुंडकर
- माधुरी मिसाल
- प्रकाश अबितकर
- मेघना बोर्डिकर
- जयकुमार रावल
- पंकज भोयर
- नितेश राणे
शिवसेना (शिंदे गुट) से इन नेताओं ने ली शपथ
- गुलाबराव पाटिल
- संजय राठौड़
- दादा भुसे
- उदय सामंत
- शंभुराज देसाई
- भरत गोगावले
- संजय शिरसाट
- आशीष जयसवाल
- योगेश कदम
- प्रताप सरनाईक
एनसीपी (अजित पवार गुट) से शपथ लेने वाले नेता
- हसन मुशरिफ
- धनंजय मुंडे
- दत्तात्रय भरणे
- आदिति तटकरे
- नरहरी झिरवाल
- माणिकराव कोकाटे
- मकरंद जाधव-पाटिल
- बाबासाहेब पाटिल
- इंद्रनील नाइक
विभागों का बंटवारा
इस कैबिनेट विस्तार में बीजेपी ने गृह, शिक्षा, राजस्व, और सिंचाई जैसे प्रमुख विभाग अपने पास रखे हैं. शिवसेना और एनसीपी को भी अहम विभागों में हिस्सेदारी दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2024 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

