लाइफस्टाइल

Independence Day 2021: इस वर्ष हम भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं या 75वीं?

हमेशा की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त 2021 को संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता दिवस उसी हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा, जैसा 15 अगस्त 1947 से मनाता आ रहा है. लेकिन इस वर्ष दुविधा है कि हम स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं या 75वीं?

Independence Day 2021: इस वर्ष हम भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं या 75वीं?
स्वतंत्रता दिवस 2021 (Photo Credits: File Image)

Independence Day 2021: हमेशा की तरह इस वर्ष भी 15 अगस्त 2021 को संपूर्ण भारत में स्वतंत्रता दिवस उसी हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया जायेगा, जैसा 15 अगस्त 1947 से मनाता आ रहा है. लेकिन इस वर्ष दुविधा है कि हम स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं या 75वीं? गत दिनों पूर्व 12 मार्च 2021 को भारतीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय स्वतंत्रता दिवस के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुजरात में 'आजादी का अमृत महोत्सव' (India@75) की शुरुआत की.

दरअसल यह महोत्सव भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की एक श्रृंखला है जो 12 मार्च 2021 को शुरू हुई है. एक तरफ भारत सरकार 15 अगस्त 2022 को देश का 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रही है, वहीं हमारी भारत सरकार की कुछ आधिकारिक वेबसाइट वर्ष 2021 को ही भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के रूप में दर्शा रही है, इस वजह से यह बड़ी दुविधा उत्पन्न हुई है कि इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस की कौन-सी वर्षगांठ सेलीब्रेट करने जा रहे हैं. यहां हम इसी से संबंधित कुछ आंकड़ों को शेयर करेंगे. यह भी पढ़ें: Azadi Ka Amrit Mahotsav 2021: वो भारतीय वीरांगना जिसने पहली बार विदेश में फहराया भारतीय तिरंगा! कौन थीं वे? जानें चौंकानेवाले कुछ रोचक तथ्य!

वर्तमान वर्ष में भारत आजादी की 74वीं वर्षगांठ मनायेगा या 75वीं?

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने पिछले दिनों एक वीडियो जारी किया कि भारत 15 अगस्त 2022 को अपनी स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह मनाएगा. यद्यपि स्वतंत्रता दिवस की आधिकारिक वेबसाइट ने 15 अगस्त 2020 को भारत के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में भी दर्शाया था. इसके बाद से ही यह दुविधा उत्पन्न हुई कि इस वर्ष हम स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ मनाने जा रहे हैं या 75वीं?

आज़ादी का अमृत महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट ने भी दर्शाया है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 12 मार्च 2021 को महोत्सव का शुभारंभ किया गया. इस महोत्सव से 75-सप्ताह का काउंटडाउन हमारी स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के लिए शुरू हुआ वह एक साल बाद 15 अगस्त 2023 को समाप्त होगा. इससे यह बात स्पष्ट होती है कि हम भारत की 75 वर्षगांठ 2022 में मनायेंगे.

एक तथ्य यह भी है कि भारत ने 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्रता हासिल की थी. यदि हम इसे ही आधार वर्ष के रूप में लेते हैं, तो इस आधार पर यह वर्ष भारतीय स्वतंत्रता की 74वीं वर्षगांठ के रूप में दर्शाता है.

वहीं हम 15 अगस्त 1947 को पहला स्वतंत्रता दिवस मान कर चलते हैं, तो यह वर्ष (2021) भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ निर्धारित होती है. क्योंकि इसी दिन स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने नई दिल्ली में लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए देश की जनता को आजाद भारत की सौगात सौंपी थी.

अब देखना होगा कि भारत सरकार इन गणितीय आंकड़ों को किस तरह से लेते हुए तय करती है कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ कब मनाया जाए. इस वर्ष यानी 2021 में या अगले वर्ष 2022 में.

Disclaimer: लेटेस्टली इस बात की कत्तई वकालत नहीं करता है कि यह भारतीय स्वतंत्रता की यह 74वीं वर्षगांठ है या 75वीं. यह आर्टिकल सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी पर आधारित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).