देश

VIDEO: दिल्ली के जैतपुर में आग का गोला बनी प्राइवेट बस, बाल-बाल बचा ड्राइवर; हादसे का भयावह वीडियो वायरल

दिल्ली के जैतपुर इलाके में आज एक निजी बस में सड़क पर चलते समय अचानक आग का गोला बन गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: दिल्ली के जैतपुर में आग का गोला बनी प्राइवेट बस, बाल-बाल बचा ड्राइवर; हादसे का भयावह वीडियो वायरल
Photo- X/@madanjournalist

Delhi Bus Fire: दिल्ली के जैतपुर इलाके में आज एक निजी बस में सड़क पर चलते समय अचानक आग का गोला बन गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह बस एक शादी समारोह के लिए किराए पर ली गई थी. सड़क पर चलते समय जब बस चालक ने धुआं निकलते देखा तो वह फौरन बाहर कूद गया. गनीमत रही कि हादसा के वक्त बस में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह 8:10 बजे बस में आग लगने की सूचना मिली. जिसके बाद तुरंत दमकल की दो गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने इस घटना के पीछे शॉर्ट सर्किट का संदेह जताया है.

ये भी पढें: Delhi Weather Update: दिल्ली में कोहरे की वजह से दो दर्जन ट्रेनें देरी से चल रहीं

दिल्ली के जैतपुर में आग का गोला बनी प्राइवेट बस

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).