Australia vs India, 4th Test Match: सैम कोंस्टास से भिड़ना विराट कोहली को पड़ा भारी, ICC ने लिया एक्शन; सुनाई यह बड़ी सजा
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 ओवरों में छह विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं. इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच एक भिडंत हो गई.
Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team, 4th Test Match Day 1: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों के टेस्ट सीरीज (Test Series) का चौथा टेस्ट मैच आज यानी 26 दिसंबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला मेलबर्न (Melbourne) के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) में खेला जा रहा हैं. तीसरा टेस्ट मैच ड्रा पर समाप्त हुआ. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के हाथों में हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे हैं. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 86 ओवरों में छह विकेट खोकर 311 रन बना लिए हैं. इस मुकाबले के दौरान टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज सैम कोंस्टास के बीच एक भिडंत हो गई. अब विराट कोहली को ऐसा करना भारी पड़ा है. आईसीसी ने बड़ा एक्शन लिया हैं. आईसीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली पर अब मैच फिस का 20% जुर्माना लगाया गया है. वहीं विराट कोहली को एक डिमेरिट अंक भी दिए गए है. पिछले 24 महीनों में यह विराट कोहली का पहला डिमेरिट अंक है.ऐसे में उन्हें कुछ खास नुकसान नहीं होगा.
विराट कोहली पर अब मैच फिस का 20% जुर्माना लगाया गया:
#BorderGavaskarTrophy | Virat Kohli has been fined 20 per cent of his match fee and awarded one demerit point for breaching Level 1 of the ICC Code of Conduct, as the Indian player exchanged a heated moment with Australian debutant, Sam Konstas on the MCG
No formal hearing was… pic.twitter.com/OBEuQ8mmY8
— ANI (@ANI) December 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

