New Zealand National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Preview Details: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैमिल्टन (Hamilton) के सेडॉन पार्क (Seddon Park) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाना चाहेगी. जबकि, न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. इस सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर (Mitchell Santner) कर रहे हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका की कमान केशव महाराज (Keshav Maharaj) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Suryakumar Yadav Stats In IPL 2025: पिछले आईपीएल में सूर्यकुमार यादव का तूफानी प्रदर्शन, मुंबई इंडियंस के लिए बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
पहले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 14.3 ओवरों में महज 91 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 26 रनों की शानदार पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की ओर से नकोबानी मोकोएना ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.
दक्षिण अफ्रीका की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 92 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 16.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सलामी बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइज़न ने सबसे ज्यादा नाबाद 45 रनों की धुआंधार पारी खेली.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (NZ vs SA T20I Head To Head Record)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक कुल 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका की टीम को जीत मिली है, जबकि आठ मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया था. वहीं न्यूजीलैंड में खेले गए चार टी20 मैचों में न्यूजीलैंड को सिर्फ एक जीत मिली है.
सेडॉन पार्क पिच रिपोर्ट (Seddon Park Pitch Report)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में खेला जाएगा. यह मैदान आमतौर पर संतुलित पिच के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां छोटी बाउंड्री होने की वजह से बल्लेबाज़ों को थोड़ा फायदा मिलता है. हाल के मैचों में यहां तेज़ गेंदबाज़ों को ज्यादा मदद मिली है. पिछले कुछ मैचों में लगभग 80% विकेट तेज़ गेंदबाज़ों ने लिए हैं. इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 148 रन है. लेकिन टी20 मैचों में अक्सर 170 रन के आसपास का स्कोर अच्छा माना जाता है. इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करती है, क्योंकि यहां पहले बल्लेबाज़ी करके स्कोर बचाने वाली टीम ज्यादा मैच जीतती है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (NZ vs SA Key Players To Watch Out): मिचेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, काइल जैमीसन, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन और टोनी डी ज़ोरज़ी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज टोनी डी ज़ोरज़ी और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के बीच मुकाबला रोमांचक हो सकता है. वहीं डेवोन कॉनवे और ओटनील बार्टमैन के बीच की टक्कर भी इस मैच का रुख तय कर सकती है.
न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (NZ vs SA 2nd T20I Date And Venue)
न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 17 मार्च को हैमिल्टन के सेडॉन पार्क में भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी 11:15 बजे होगा.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टी20 का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (NZ vs SA 2nd T20I Live TV Channel Telecast In India)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network TEN 1 चैनल पर देखा जा सकता है.
भारत में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch NZ vs SA 2nd T20I Live Streaming In India)
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में SonyLIV और FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (NZ vs SA 2nd T20I Match Playing Prediction)
न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर (कप्तान), केटीन क्लार्क, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉल्क्स, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), जेडन लेनोक्स, कोल मैककोन्ची, टिम रॉबिन्सन.
दक्षिण अफ्रीका: केशव महाराज (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, एंडिले सिमलेन, लूथो सिपाम्ला, प्रेनेलन सुब्रायन, जेसन स्मिथ.
नोट: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY