Karwa Chauth 2025 Messages: हैप्पी करवा चौथ! सखी-सहेलियों संग शेयर करें ये हिंदी Shayaris, WhatsApp Wishes और GIF Greetings
करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करती हैं. इस दौरान करवा चौथ की कथा सुनी या पढ़ी जाती है, फिर रात में चंद्रोदय के बाद चांद का दीदार करके महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं. इस बेहद खास अवसर पर आप अपनी सखी-सहेलियों के साथ इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और ग्रीटिंग्स को शेयर करके हैप्पी करवा चौथ कह सकती हैं.
Karwa Chauth 2025 Messages In Hindi: अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागन महिलाएं (Married Women) साल भर में कई व्रत करती हैं, ताकि उनके पति को अच्छी सेहत और लंबी उम्र का वरदान मिल सके. पति की लंबी उम्र के लिए किए जाने वाले तमाम व्रतों में करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth Vrat) का विशेष महत्व बताया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना से करवा चौथ (Karwa Chauth) का व्रत करती हैं. इस साल 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. करवा चौथ का व्रत रखने से पहले महिलाएं सूर्योदय से पूर्व उठकर सरगी खाती हैं, फिर इस व्रत की शुरुआत होती है. महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी रचाती हैं और सोलह श्रृंगार करके सज-संवरकर पूजा करती हैं.
करवा चौथ के दिन महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रखकर सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करती हैं. इस दौरान करवा चौथ की कथा सुनी या पढ़ी जाती है, फिर रात में चंद्रोदय के बाद चांद का दीदार करके महिलाएं अपना व्रत पूर्ण करती हैं. इस बेहद खास अवसर पर आप अपनी सखी-सहेलियों के साथ इन हिंदी मैसेजेस, शायरी, वॉट्सऐप विशेज और ग्रीटिंग्स को शेयर करके हैप्पी करवा चौथ कह सकती हैं.

मान्यता है कि इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य और खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है. अगर कोई नवविवाहिता शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही है तो वो अपनी शादी का जोड़ा पूजा के लिए पहन सकती है. इस दिन सुबह स्नान के बाद लाल या गुलाबी रगं के कपड़े पहनने चाहिए, फिर शाम को सोलह श्रृंगार करके विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. करवा चौथ व्रत कथा पढ़नी या सुननी चाहिए, फिर चंद्रमा को अर्घ्य देकर चलनी के ओट से चांद का दीदार करके अपने पति का चेहरा देखना चाहिए, उसके बाद पति के हाथों से जल पीकर अपना व्रत खोलना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).