त्योहार

Islamic New Year 2025 Wishes: इस्लामी नववर्ष की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद

इस्लामिक न्यू ईयर के दिन इस्लाम धर्म के लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. इसके साथ ही लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और नए साल की अपनों को बधाई देते हैं. ऐसे में आप भी मुहर्रम महीने के पहले दिन इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर उन्हें इस्लामी नववर्ष की मुबारकबाद दे सकते हैं.

Islamic New Year 2025 Wishes: इस्लामी नववर्ष की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings के जरिए दें मुबारकबाद
इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

Islamic New Year 2025 Wishes in Hindi: ग्रेगोरियन कैलेंडर और हिंदू पंचांग की तरह ही मुसलमानों का भी एक खास कैलेंडर होता है, जिसे हिजरी कैलेंडर (Hijri Calendar) के नाम से जाना जाता है, जो चंद्र चक्र पर आधारित होता है. हिजरी कैलेंडर में भी साल के 12 महीने होते हैं, जिसमें नए साल की शुरुआत मुहर्रम (Muharram) से होती है यानी की इस कैलेंडर का पहला महीना मुहर्रम होता है. मुहर्रम के पहले दिन को इस्लामी नववर्ष यानी इस्लामिक न्यू ईयर (Islamic New Year) के तौर पर मनाया जाता है. दरअसल, जिल-हिज्जा या धुल-हिज्जा के आखिर दिन चंद्रमा का दीदार किया जाता है और चांद का दीदार हो जाने के बाद अगले दिन से हिजरी नववर्ष यानी मुहर्रम की शुरुआत होती है. इस्लाम धर्म में मुहर्रम को चार पवित्र महीनों में से एक माना गया है और ऐसी मान्यता है कि इस महीने में किए गए नेकी के कामों से कई गुना अधिक सवाब मिलता है. इस साल 27 जून 2025 से मुहर्रम महीने की शुरुआत हो सकती है.

इस्लामी नववर्ष यानी इस्लामिक न्यू ईयर के दिन इस्लाम धर्म के लोग अपने परिवार और प्रियजनों के साथ मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं. इसके साथ ही लोग मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं और नए साल की अपनों को बधाई देते हैं. ऐसे में आप भी मुहर्रम महीने के पहले दिन इन हिंदी विशेज, कोट्स, वॉट्सऐप मैसेजेस, फेसबुक ग्रीटिंग्स को अपने प्रियजनों के साथ शेयर कर उन्हें इस्लामी नववर्ष की मुबारकबाद दे सकते हैं. यह भी पढ़ें: Muharram 2025: भारत में मोहर्रम कब है? इसे शोक का दिन क्यों माना जाता है? जानें इसका महत्व, इतिहास एवं सेलिब्रेशन इत्यादि!

1- ‎मक्का की रोशनी आप सभी के जीवन को रोशन करे और
आपके ऊपर अल्लाह का आशीर्वाद बना रहे.
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं

इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

2- हिजरी नए साल की शुभकामनाएं,
अल्लाह आपको और आपके परिवार को
प्रचुरता और समृद्धि प्रदान करे.
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं

इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

3- नए साल का प्रत्येक दिन आपको
शांति, खुशी और समृद्धि के करीब लाए.
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं

इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

4- नया हिजरी वर्ष खूबसूरत पलों और यादों से भरा हो
आपका यह साल प्यार और खुशियों से भरा हो.
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं

इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

5- अल्लाह आपको प्यार, बहादुरी,
बुद्धि, संतोष, स्वास्थ्य, धैर्य और
स्वच्छता के उपहारों से नवाजे.
इस्लामी नववर्ष की शुभकामनाएं

इस्लामी नववर्ष 2025 (Photo Credits: File Image)

गौरतलब है कि इस्लाम धर्म में नया चांद नजर आने पर नए महीने की शुरुआत की तारीख तय होती है. हालांकि चंद्रमा के दिखने के बाद तिथि कई बार आगे या पीछे भी हो जाती है, लेकिन इस साल संभावित तिथि के अनुसार 27 जून 2025 से इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत हो सकती है. ज्ञात हो कि 2025 इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का 1447 साल होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2025 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).