Guru Nanak Jayanti 2025 Quotes: ‘गुरु-कृपा से जीवन में शांति, प्रेम और समृद्धि आती है.’ मित्र-परिजनों को भेजें ये प्रेरक कोट्स!
प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी की जयंती मनाई जाती है, इसे ‘गुरुपर्व’ के नाम से भी जाना जाता है. गुरुनानक जयंती (5 नवंबर 2025) के अवसर पर यहां संत गुरुनानक जी के कुछ कोट्स एवं शुभकामना संदेश दिये गये हैं, इन्हें अपने मित्र-परिजनों को भेजकर इस पर्व की खुशियों में शामिल कर सकते हैं.
Guru Nanak Jayanti 2025 Quotes In Hindi: प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा (Kartikl Purnima) को सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु गुरुनानक देवजी की जयंती मनाई जाती है, इसे ‘गुरुपर्व’ के नाम से भी जाना जाता है. सिख धर्म का यह सबसे प्रमुख और महत्वपूर्ण पर्व होता है, जिसमें सिख समुदाय का हर सदस्य सच्ची आस्था एवं निष्ठा के साथ शामिल होता है. इस दिन वे अपने घरों एवं गुरुद्वारों को सजाते हैं. इस अवसर पर पंजाब या भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में प्रभात फेरियों, अखंड पाठ, आध्यात्मिक प्रवचन एवं लंगर आदि का आयोजन किया जाता है. गुरुनानक जयंती (5 नवंबर 2025) के अवसर पर यहां संत गुरुनानक जी के कुछ कोट्स एवं शुभकामना संदेश दिये गये हैं, इन्हें अपने मित्र-परिजनों को भेजकर इस पर्व की खुशियों में शामिल कर सकते हैं.
गुरु नानक देव जी के कोट्स और शुभ कामना संदेश
1- ‘ईश्वर एक ही है. उसका नाम सत्य है, वह सृष्टिकर्ता है, निर्भय और नफरत रहित.’

2- ‘नानक नाम चढ़दी कला, तेरे भाने सरबत दा भला.’

3- ‘जो सेवा करता है, वही सच्चा धन्य है.’

4- ‘मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं होता.’

5- ‘गुरु की कृपा से जीवन में शांति, प्रेम और समृद्धि आती है.’

6- ‘जिसे खुद पर विश्वास नहीं है, वह ईश्वर पर कभी विश्वास नहीं कर सकता.’

7- ‘सत्य का साक्षात्कार सबसे ऊँचा है. उससे भी ऊँचा है सच्चा जीवन.’

8- ‘गुरु नानक देव जी का दिव्य आशीर्वाद आपके जीवन को प्रकाश, शांति और उद्देश्य से भर दे.’

9- ‘जहाँ गुरु नानक देव जी का आशीर्वाद है, वहां हर घर में खुशहाली हो.’

10- ‘गुरु नानक देव जी की वाणी से जीवन में सत्य और प्रेम का मार्ग मिलता है.’

* ‘राजा-महाराजा, जिनके पास संपत्ति के पहाड़ और धन का सागर है, वे उस चींटी के बराबर भी नहीं हैं, जो ईश्वर को नहीं भूलती.’
* ‘जो सभी मनुष्यों को समान मानता है, वह धार्मिक है.’
* ‘गुरु-पर्व का दिन हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है.’
* ‘सत्य की प्राप्ति से बढ़कर कुछ नहीं, परंतु सत्य पर आधारित जीवन और भी महान है.’
गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!
* ‘इस पावन दिन पर, हम गुरु नानक देव जी द्वारा सिखाए गए प्रेम, सेवा और समानता के मार्ग पर चलें. आपको और आपके परिवार को गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ.’
* ‘गुरु नानक देव जी की शाश्वत शिक्षाएं हमारी यात्रा में हमारा मार्गदर्शन करें - सत्य बोलना, मानवता की सेवा करना और करुणा के साथ जीना.’
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2025 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

