Buddha Purnima 2024 Messages: बुद्ध पूर्णिमा की इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes, Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं
बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वेसाक के तौर पर भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गौतम बुद्ध, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने से आत्मबल व मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Buddha Purnima 2024 Messages in Hindi: बुद्ध पूर्णिमा का त्योहार दुनिया भर के बौद्ध धर्म के अनुयायियों के अलावा हिंदू धर्म के लोगों के लिए भी खास महत्व रखता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख मास की पूर्णिमा (Vaishakh Purnima) तिथि को बुद्ध पूर्णिमा (Buddha Purnima) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि इसी पावन तिथि पर भगवान गौतम बुद्ध (Gautam Buddha) का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है. गौतम बुद्ध को बौद्ध धर्म का संस्थापक माना जाता है, इसलिए बौद्ध धर्म के लिए बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया जाता है. इसके अलावा हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार गौतम बुद्ध भगवान विष्णु के नौवें अवतार हैं, इसलिए इस दिन गौतम बुद्ध के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. इस साल बुद्ध पूर्णिमा 23 मई 2024 को मनाई जा रही है.
बुद्ध पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वेसाक के तौर पर भी जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन गौतम बुद्ध, भगवान विष्णु और चंद्र देव की पूजा करने से आत्मबल व मान-सम्मान में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. बुद्ध पूर्णिमा के इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, कोट्स, वॉट्सऐप विशेज, फेसबुक ग्रीटिंग्स के जरिए अपनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1- जीवन में कई संकट आएंगे,
पर भगवान बुद्ध की तरह शांत रहो,
इस बुद्ध पूर्णिमा को दिल से मनाओ,
और मन की हर बात प्रेम से कहो.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

2- बुद्ध के ध्यान में मग्न हैं,
सबके दिल में शांति का वास है,
तभी तो ये बुद्ध पूर्णिमा का पर्व,
सबके लिए इतना खास है.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

3- दिल में नेक ख्याल हों,
और होंठो पर सच्चे बोल,
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर,
आपको शांति मिले अनमोल.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

4- प्रेम, अहिंसा और शांति,
यही है भगवान बुद्ध की दिशा,
बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर,
करते हैं आपकी खुशहाली की आशा.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

5- बुद्ध पूर्णिमा का अवसर है,
खुशी और साधना से घर भरा रहे,
जो भी आए आपके जीवन में,
दिल के करीब और प्यारा रहे.
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं

भगवान गौतम बुद्ध ने ही दुनिया को पंचशील उपदेश दिए थे, जिनमें हिंसा न करना, चोरी न करना, व्यभिचार न करना, झूठ न बोलना और नशा न करना इत्यादि शामिल है. इतना ही नहीं भगवान गौतम बुद्ध ने दुनिया को सत्य, शांति और मानवता का संदेश दिया था, इसलिए बौद्ध धर्म के लोग बुद्ध जयंती को धूमधाम से मनाते हैं. इस पावन अवसर पर दुनिया भर में बौद्ध धर्म के अनुयायी विशेष कार्यक्रमों और प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2024 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

