देश

तीन मई के बाद क्या खत्म होगा लॉकडाउन? गृह मंत्रालय 4 मई को जारी करेगी नई गाइडलाइन, कई जिलों को राहत मिलने की संभावना

देश में कोविड-19 से संक्रमित मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे इतना तो तय है कि जल्द इससे निजात नहीं मिलने वाली है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 33,050 पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देश में 1074 लोगों की मौत हुई है.

तीन मई के बाद क्या खत्म होगा लॉकडाउन? गृह मंत्रालय 4 मई को जारी करेगी नई गाइडलाइन, कई जिलों को राहत मिलने की संभावना
गृह मंत्रालय (Photo Credits: ANI)

नई दिल्ली. देश में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. लगातार जो आंकड़े सामने आ रहे हैं उससे इतना तो तय है कि जल्द इससे निजात नहीं मिलने वाली है. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus in India) से संक्रमितों की संख्या 33,050 पहुंच गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक देश में 1074 लोगों की मौत हुई है. देश में फिलहाल 23,651 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि 8324 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. गृह मंत्रालय (Home Ministry) COVID-19 से लड़ने के लिए नए दिशानिर्देश 4 मई जारी करने वाली है. जिसमें कई जिलों को राहत मिलने की संभावना है.

बता दें कि नए गाइडलाइन को लेकर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही जानकारी सबको दी जाएगी. मंत्रालय ने बुधवार को लॉकडाउन की मौजूदा स्थिति को लेकर एक बैठक की थी. इसके साथ ही मंत्रालय का कहना है कि अब तक लॉकडाउन के कारण हालात में सुधार हुआ है. यह भी पढ़े-Coronavirus Lockdown Relaxed: गृह मंत्रालय ने दुकानों को दी शर्तों के साथ खोलने की अनुमति, शराब की दुकानों से लेकर नाई तक जानें क्या खुला है और क्या रहेगा बंद

गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने पिछले सप्ताह  ही सभी तरह की दुकानों को खोलने की इजाजत दी है. इसमें जरूरी और गैर-जरूरी सामान की दुकानों का समावेश हैं. पुरे देश में कुछ अहम शर्तों के साथ दुकानों को खोलने की हरी झंडी दिखाई गई है. इस दौरान दुकानों में काम करने वाले लोगों को लॉकडाउन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन सही से करना जरूरी है. हालांकि गृह मंत्रालय ने शॉपिंग मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स को खोलने की अनुमति नहीं दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2020 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).