कलबुर्गी: कर्नाटक (Karnataka) के कलबुर्गी (Kalaburagi) जिले में एक कांग्रेस नेता (Congress Leader) द्वारा सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कलबुर्गी के अफजलपुर से कांग्रेस विधायक एम.वाई. पाटिल के करीबी सहयोगी मतीन पटेल (Mateen Patel) का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हुआ है, जिसमें वह हाथों में पिस्तौल और बंदूक लेकर फिल्मी अंदाज में रील (Reel) बनाते दिख रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद 'गन कल्चर' को बढ़ावा देने के आरोप में पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. यह भी पढ़ें: Fact Check: क्या ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ‘बड़े साहब’ बनेंगे सलमान खान? जानें वायरल तस्वीरों का सच
'धुरंधर' के 'रहमान डकैत' अवतार में रील
वायरल रील में मतहीन पटेल हालिया ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' के लोकप्रिय गाने 'Fa9la' पर परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में वह एक काली एसयूवी (SUV) से नाटकीय एंट्री करते हैं और फिर अपने दोस्तों के साथ हथियारों को लहराते हुए डांस करते हैं. यह पूरा सीन फिल्म में अक्षय खन्ना द्वारा निभाए गए किरदार 'रहमान डकैत' के एक दृश्य से प्रेरित बताया जा रहा है. वीडियो में पटेल के पीछे खड़े एक अन्य व्यक्ति के हाथ में आधुनिक ऑटोमैटिक राइफल जैसा हथियार भी दिखाई दे रहा है.
मतीन पटेल की ‘Fa9la’ रील से भड़का गुस्सा
A display of “gun culture” by a #Congress leader in #Kalaburagi district has now become a major topic of debate.
A Congress leader named Mateen Patel, said to be a close associate of #Afzalpur Assembly constituency MLA #MYPatil, is at the center of the controversy after videos… pic.twitter.com/hFASTKkwuH
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) February 10, 2026
पुलिस कमिश्नर का सख्त रुख
वीडियो वायरल होने के बाद कलबुर्गी के पुलिस कमिश्नर शरणप्पा एस.डी. ने मंगलवार को पुष्टि की कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं. उन्होंने कहा, 'सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना एक गंभीर अपराध है. हमने वीडियो का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को यह पता लगाने के लिए कहा है कि यह वीडियो किस इलाके में और कब बनाया गया था.'
पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि जांच में यह देखा जाएगा कि:
- वीडियो में दिखने वाले हथियार असली हैं या केवल नकली (Replica)।
- यदि हथियार असली हैं, तो क्या वे लाइसेंस प्राप्त हैं।
- यदि लाइसेंस है, तो क्या सार्वजनिक प्रदर्शन के जरिए लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन किया गया है।
नेता की सफाई: 'यह महज एक खिलौना था'
विवाद बढ़ता देख मतहीन पटेल ने अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिख रही बंदूक असली नहीं, बल्कि एक खिलौना (Toy Lighter) थी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह वीडियो 18 जनवरी को उनकी भांजी की शादी के उपलक्ष्य में आयोजित एक पारिवारिक 'संगीत' कार्यक्रम के दौरान बच्चों के आग्रह पर बनाया गया था. हालांकि, पुलिस का कहना है कि वे बिना तकनीकी जांच के इन दावों को स्वीकार नहीं करेंगे. यह भी पढ़ें: Satna Shocker: बीजेपी नेता पुलकित टंडन पर ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी मां से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज
राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस कृत्य की कड़ी निंदा की है. लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले व्यक्तियों द्वारा इस तरह हथियारों का प्रदर्शन समाज में गलत संदेश भेजता है और कानून-व्यवस्था के प्रति लापरवाही दर्शाता है. पुलिस ने संकेत दिया है कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अवैधता पाई जाती है, तो आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.













QuickLY