देश

वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फिर दी नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को चुनौती, आज होगी सुनवाई

नौसेना के वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (Bimal Verma) ने मंगलवार को यहां एक सैन्य न्यायाधिकरण में एक नई याचिका दायर कर रक्षा मंत्रालय के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की है...

वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने फिर दी नए नौसेना प्रमुख की नियुक्ति को चुनौती, आज होगी सुनवाई
वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (Photo Credits: ANI/Twitter)

नई दिल्ली: नौसेना के वाइस एडमिरल बिमल वर्मा (Bimal Verma) ने मंगलवार को यहां एक सैन्य न्यायाधिकरण में एक नई याचिका दायर कर रक्षा मंत्रालय के उस आदेश को निरस्त करने की मांग की है जिसमें वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को नौसेना का अगला प्रमुख बनाने की घोषणा की गई थी.

अपनी याचिका में वर्मा ने रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वह नोट रद्द करने की भी मांग की जिसमें सिंह की नियुक्ति के खिलाफ उनकी नियुक्ति खारिज की गई थी.

यह भी पढ़ें: करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख बनाए जाने को वाइस एडमिरल बिमल वर्मा ने दी चुनौती, आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल में दाखिल की याचिका

वर्मा के वकील अंकुर छिब्बर ने कहा, ‘‘याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी.’’ पिछले हफ्ते रक्षा मंत्रालय ने वर्मा की वह याचिका खारिज कर दी थी जिसमें उन्होंने अपने से कनिष्ठ अधिकारी वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को अगला नौसेना प्रमुख बनाने को चुनौती दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2019 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).