उत्तर प्रदेश: उन्नाव में तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न की कोशिश, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार
उन्नाव के माखी गांव में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न की कोशिश की गई है और इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है.
उन्नाव: देश में आए दिन लड़कियों के साथ दुष्कर्म (Rape) और हत्या (Murder) के नए-नए मामले सामने आ रहे हैं. हैदराबाद (Hyderabad) में महिला डॉक्टर (Woman Doctor) से रेप और जिंदा जलाकर हत्या करने की घटना के बाद उन्नाव गैंगरेप पीड़िता (Unnao Gang rape Victim) को जिंदा जला देने की दिल दहला देने वाली वारदात से पूरा देश गुस्से में है. बता दें कि उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने शुक्रवार देर रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आखिरी सांस ली. गैंगरेप के आरोपियों द्वारा पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की इस वारदात ने पूरे देश को झकझोंर कर रख दिया है. इसी बीच उन्नाव से ही एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न (Sexual Assault) का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, उन्नाव के माखी गांव (Makhi Village) में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न (Attempt of Sexual Assault) की कोशिश की गई है और इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यहां के एसपी विक्रांत वीर का कहना है कि 3 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश करने के आरोप में एक शख्स को घटना स्थल से गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की तफ्तीश की जा रही है.
बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार
Unnao: One arrested on charges of attempting to sexually assault a three year old girl in Makhi village. Vikrant Veer, SP Unnao says, "We arrested the accused from the spot of the incident. Case has been registered, investigation underway". pic.twitter.com/B8ozCPsUN0
— ANI UP (@ANINewsUP) December 7, 2019
गौरतलब है कि इस घटना से पहले उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपियों ने जिंदा जला दिया था. करीब 90 फीसदी जल चुकी पीड़िता ने एसडीएम दयाशंकर पाठक के सामने दिए बयान में बताया था कि वह रेप केस की सुनवाई के लिए रायबरेली कोर्ट जा रही थी, तभी उसपर हमला किया गया. यह भी पढ़ें: उन्नाव गैंगरेप पीड़िता ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, दिल्ली के सफदरजंग में ली आखिरी सांस
पीड़िता ने बताया था कि गांव के हरिशंकर त्रिवेदी, रामकिशोर त्रिवेदी, उमेश बाजपेयी और बलात्कार के आरोपित शिवम त्रिवेदी, शुभम त्रिवेदी ने उस पर हमला कर दिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. पीड़िता दिल्ली को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां वो जिंदगी की जंग हार गई और शुक्रवार देर रात पीड़िता का निधन हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2019 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

