Mumbai Rain Alert: मुंबई में बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, ट्रैफिक जाम, पानी भरने और बिजली कटौती की हो रही समस्या (Watch Video)
मुंबई में गुरुवार रात हुई अचानक हुई भारी बारिश ने नवरात्रि उत्सव के जश्न को थोड़ा फीका कर दिया. इसके अलावा शहर की सामान्य गतिविधियों पर काफी असर डाला. अचानक हुई इस बारिश से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, पानी भरने और बिजली कटौती की समस्याएं देखने को मिलीं.
Mumbai Rain Alert: मुंबई में गुरुवार रात हुई अचानक हुई भारी बारिश ने नवरात्रि उत्सव के जश्न को थोड़ा फीका कर दिया. इसके अलावा शहर की सामान्य गतिविधियों पर काफी असर डाला. अचानक हुई इस बारिश से कई इलाकों में ट्रैफिक जाम, पानी भरने और बिजली कटौती की समस्याएं देखने को मिलीं. भारी बारिश के कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा. सोशल मीडिया पर जलभराव और ट्रैफिक जाम के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.
मुंबई के कई हिस्सों जैसे ठाणे-मुलुंड, दादर, अंधेरी, बांद्रा, और बोरीवली में तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हुई. क्षेत्रीय मौसम विभाग ने इस अप्रत्याशित मौसम को देखते हुए मुंबई, पालघर, ठाणे, रायगढ़ और पुणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
ये भी पढें: Heavy Rain in Goa: गोवा में भारी बारिश के बाद पांच विमानों का मार्ग परिवर्तित
मुंबई में बेमौसम बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in NM Joshi Marg in Prabha Devi as heavy rain lashes Mumbai. pic.twitter.com/TtGo1HLj3k
— ANI (@ANI) October 10, 2024
चूनाभट्टी इलाके में बारिश से ट्रैफिक जाम की समस्या
#WATCH | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai. Visuals from Chunabhatti area. pic.twitter.com/piJF6gi72x
— ANI (@ANI) October 10, 2024
वडाला में भी दिखा बारिश का असर
#WATCH | Maharashtra: Heavy rain lashes parts of Mumbai. Visuals from Wadala. pic.twitter.com/WIzJM3G0Bv
— ANI (@ANI) October 10, 2024
भारी बारिश के कारण एलफिंस्टन रोड इलाके में जलभराव
#WATCH | Maharashtra: Waterlogging witnessed in Elphinstone Road area of Mumbai as heavy rain lashes Mumbai. pic.twitter.com/MEBVENQZHG
— ANI (@ANI) October 10, 2024
बारिश के मद्देनजर मुंबई पुलिस ने नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है. एक पोस्ट में उन्होंने कहा, "मुंबई शहर में भारी बारिश के साथ बिजली चमक रही है और नागरिकों को अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलना चाहिए. वाहन धीरे-धीरे चलाना चाहिए. आपातकालीन स्थिति में #100 / #112 डायल करना चाहिए."
नागरिकों से सावधानी बरतने का आग्रह
मुंबई शहरात विजांच्या कडकडाटासह जोरदार पाऊस सुरू असून नागरिकांनी विनाकारण घराबाहेर पडू नये, वाहने सावकाश चालवा, आपत्कालीन परिस्थितीत #१०० / #११२ डायल करा.
— मुंबई पोलीस - Mumbai Police (@MumbaiPolice) October 10, 2024
ये भी पढें: कल का मौसम: दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप और उमस का असर, इन राज्यों में बारिश
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3-4 घंटों में मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में तेज़ बारिश की संभावना है. विशेष रूप से ठाणे-मुलुंड, मुलुंड-कुर्ला, घाटकोपर, दादर, वर्ली और बीकेसी में भारी बारिश हो सकती है. इसके चलते लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. IMD ने 11 अक्टूबर के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है, जिसका मतलब है कि आने वाले दिनों में भी तेज़ बारिश हो सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

