News

VIDEO: बी.टेक के छात्र ने कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या, युवक की हुई मौत, आंध्र प्रदेश के चित्तूर का CCTV आया सामने

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले स्थित श्रीनिवासा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ के बी.टेक के सेकंड ईयर के छात्र ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली.

VIDEO: बी.टेक के छात्र ने कॉलेज के तीसरे फ्लोर से कूदकर की आत्महत्या, युवक की हुई मौत, आंध्र प्रदेश के चित्तूर का CCTV आया सामने
Student commits suicide in Chittoor district (Credit-@Chittoorcentral)

Chittoor News: आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के चित्तूर जिले (Chittoor District) स्थित श्रीनिवासा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट स्टडीज़ के बी.टेक के सेकंड ईयर के छात्र ने कॉलेज की बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली.इस घटना से कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई.छात्र के गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं.कॉलेज प्रशासन ने तुरंत उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे तमिलनाडु के वेल्लोर हॉस्पिटल रेफर किया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की खबर मिलते ही मृतक छात्र के परिजन कॉलेज पहुंचे और मैनेजमेंट से जवाब मांगा कि आखिर उनके बेटे की मौत कैसे हुई.

इस दौरान कॉलेज कैंपस में तनावपूर्ण माहौल बन गया और परिजनों ने गुस्से में प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. इस हादसे का वीडियो (Video) सोशल मीडिया X पर @Chittoorcentral नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Tamil Nadu Shocker: कार में इंजेक्शन लेकर डॉक्टर ने की आत्महत्या, 3 दिन तक गाड़ी में पड़ा रहा शव, तमिलनाडु के कोडईकनाल की घटना से सदमे में परिवार

छात्र ने की आत्महत्या ( विचलित करनेवाला वीडियो )

पुलिस और परिजनों के बीच झड़प

परिजनों और पुलिस (Police) के बीच कहासुनी के दौरान हालात बिगड़ गए.आरोप है कि चित्तूर तालुक की सर्कल इंस्पेक्टर निथ्या बाबू ने परिजनों को जबरन हटाने की कोशिश की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान मृतक के परिवार की एक महिला गिर पड़ी, जिसके बाद पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे.शोकाकुल परिवार ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन और पुलिस दोनों ने लापरवाही बरती है.उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. वहीं, कॉलेज (College) के छात्रों में शोक और आक्रोश दोनों है. कई छात्रों ने मांग की है कि शैक्षणिक संस्थानों में काउंसलिंग और मानसिक स्वास्थ्य सहायता की व्यवस्था को और मजबूत किया जाए.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2025 07:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).