Chandrapur: सोशल मीडिया की दोस्ती युवती को पड़ी महंगी, युवक ने पीड़िता के वीडियो वायरल करके किया ब्लैकमेल, चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की घटना
सोशल मीडिया पर एक युवती को दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा. चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर में एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तरप्रदेश के युवक के साथ दोस्ती हुई. जिसके बाद युवती के अश्लील फोटो उसने सोशल मीडिया पर वायरल किए और पीड़िता को ब्लैकमेल किया.
Chandrapur: सोशल मीडिया पर एक युवती को दोस्ती करना काफी महंगा पड़ा. चंद्रपुर के बल्लारपुर में एक युवती की सोशल मीडिया के माध्यम से उत्तरप्रदेश के युवक के साथ दोस्ती हुई. जिसके बाद युवती के अश्लील फोटो उसने सोशल मीडिया पर वायरल किए और पीड़िता को ब्लैकमेल किया.
जानकारी के मुताबिक़ चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर के पास एक गांव में रहनेवाली युवती चंद्रपुर के एक कॉलेज में बी.ए कीपढ़ाई कर रही है. युवती फेसबुक,इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर एक्टिव है. इसी सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान उत्तरप्रदेश के एक युवक के साथ हुई. आरोपी सूरजकुमार विजय शंकर ने 1 अगस्त से लेकर 13 अगस्त तक सोशल मीडिया के द्वारा बातचीत के दौरान युवती का भरोसा जीता. ये भी पढ़े :Chandrapur Suicide: पुलिस कर्मचारी ने की आत्महत्या, चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की घटना
इसके बाद इन दोनों के बीच में वीडियो कॉल के जरिये बातचीत होने लगी. वीडियो कॉल करते समय अश्लील बातें, फोटोज के साथ और कई चीजे हुई. इसके बाद आरोपी युवक ने युवती को बताएं बिना सभी वीडियो सोशल मीडिया के प्लेटफ़ॉर्म पर अपलोड कर दिए. इसके साथ ही दोस्तों के सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल करने की धमकी दी.
फेक अकाउंट बनाकर भी युवती के अश्लील वीडियो वायरल किए. इसके साथ ही अश्लील वीडियो चैटिंग और कॉल रिकॉर्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए. इस घटना से परेशान युवती ने आखिकार पुलिस स्टेशन में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में आगे की जांच पुलिस कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2024 07:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

