Chandrapur Suicide: पुलिस कर्मचारी ने की आत्महत्या, चंद्रपुर जिले के बल्लारपुर की घटना
पिछले कुछ दिनों में पुलिस कर्मचारियों के सुसाइड करने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. रायगढ़ पुलिस के एक कर्मचारी की आत्महत्या करने के बाद अब चंद्रपुर के बल्लारपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली.
Chandrapur Shocking Suicide : पिछले कुछ दिनों में पुलिस कर्मचारियों के सुसाइड करने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. रायगढ़ पुलिस के एक कर्मचारी की आत्महत्या करने के बाद अब चंद्रपुर के बल्लारपुर में एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिसर में और पुलिस विभाग में खलबली मच गई है.
चंद्रपुर के पुलिस कांस्टेबल ने तनाव के चलते ख़ुदकुशी करने का संदेह जताया जा रहा है. इस पुलिस कर्मचारी का नाम अजय मोहुर्ले था. वो पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात था. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया. ये भी पढ़े :Rajasthan Shocker: इलाज कराने आई युवती से डॉक्टर ने की अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद भड़के लोग- VIDEO
कर्मचारी ने दो दिन पहले सुसाइड किया होगा, ऐसा अंदेशा पुलिस ने जताया है. इस पुलिस कर्मचारी ने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अभी तक ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. बता दें की दो दिन पहले ही चंद्रपुर जिले में और एक पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. जिसके बाद अब ये दूसरी घटना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2024 04:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

