देश

Bhandara Crime Incident: शर्मनाक! शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता से ही कर डाली यौन संबंध की मांग, भंडारा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी पर आरोप

पुलिस ही जब रक्षक के बजाएं भक्षक बन जाएं तो आम जनता फरियाद कहां करें. ऐसी ही एक घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवालिया निशाना लगा दिया है.दरअसल पुलिस स्टेशन में शिकायत लेकर पहुंची एक युवती से पुलिस के अधिकारी ने ही यौन संबंध बनाने की मांग कर डाली. जिसके बाद अब पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Bhandara Crime Incident: शर्मनाक! शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची पीड़िता से ही कर डाली यौन संबंध की मांग, भंडारा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी पर आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

पुलिस ही जब रक्षक के बजाएं भक्षक बन जाएं तो आम जनता फरियाद कहां करें. ऐसी ही एक घटना में पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही प्रश्नचिन्ह लग गया है.पुलिस स्टेशन में शिकायत लेकर पहुंची एक युवती से पुलिस के अधिकारी ने ही यौन संबंध बनाने की मांग कर डाली. जिसके बाद अब पुलिस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. भंडारा के उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. अशोक बागुल पर ये आरोप एक युवती ने लगाया है. इस घटना के बाद नागपुर और भंडारा पुलिस विभाग में खलबली मच गई है. अशोक बागुल कई वर्षों तक नागपुर में भी कार्यरत थे.

जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित युवती उच्चशिक्षित है. स्टडी के दौरान पीड़िता का एक युवक के साथ प्रेम था, करीब 7 वर्षों तक दोनों के संबंध थे. इस दौरान युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी रखे. लेकिन जब भी शादी की बात युवती उससे करती तो वो बातों को टाल देता. जब युवती को लगा की उसके साथ धोखा हुआ हैं तो वो न्याय की उम्मीद लेकर उपविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. अशोक बागुल के ऑफिस पहुंची. लेकिन यहां उसे न्याय तो नहीं मिला, लेकिन इस युवती के साथ ऐसा कुछ हुआ की , जिसकी उसने उम्मीद भी नहीं की थी. यह भी पढ़े :Chhatrapati Sambhaji Nagar Shocking: पालतू कुत्ते को मां ने मारा तो 14 साल के बेटे ने उठाया खौफनाक कदम! गुस्से में आकर बेडरूम में लगाई फांसी, छत्रपति संभाजी नगर की घटना से खलबली

पीड़िता ने आरोप लगाया है की ,' बागुल ने उसे केबिन में बिठाया और कहा की ,' तुम सुंदर हो , आत्महत्या मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूं, मैं तुम्हारी मदद करता हूं, लेकिन मेरी एक शर्त है, तुम और मैं क्लोजफ्रेंड बनेंगे, तुम्हारा भविष्य बदल जाएगा, तुम पढ़ी-लिखी हो ,मैं अभी भी जवान हूं, हम डेट पर जाएंगे, इसके लिए तुम मेरी मदद करो, मैं तुम्हे कभी भी अकेला नहीं छोडूंगा. मेरी उम्र पर मत जाओ, मैं जीवनभर तुम्हे संभालूंगा, लेकिन इस बारे में किसी को बताना नहीं, ऐसा कहते हुए बागुल ने पीड़िता से यौन संबंध बनाने की मांग की , ऐसा आरोप इस पीड़िता ने पुलिस अधिकारी पर लगाया है.

इस बारे में पीड़िता को लगा की पुलिस अधिकारी उसकी परिस्थिति का गलत फायदा उठा रहे है, इसलिए पीड़िता ने पुलिस अधिकारी बागुल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने बागुल के खिलाफ 354 A (2), 509 के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 03:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).