Jaipur: करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, इंग्लिश न्यूज़पेपर के ऑफिस में पहुंचकर सुखदेव सिंह गोगामेडी की खबर को लेकर किया बवाल, VIDEO आया सामने
राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक खबर छापने को लेकर जयपुर में 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया ' के ऑफिस में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. जिसके कारण स्टाफ भी दहशत में आ गया.
- Read in
- हिंदी
जयपुर, राजस्थान: राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने एक खबर छापने को लेकर जयपुर में ''द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' '(The Times of India) के ऑफिस (Office) में पहुंचकर जमकर हंगामा किया. जिसके कारण स्टाफ भी दहशत में आ गया.यह घटना उस रिपोर्ट को लेकर हुई जिसमें संगठन के दिवंगत प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के आपराधिक रिकॉर्ड का जिक्र किया गया था. जिसके कारण करणी सेना के सदस्य काफी नाराज हुए और वे सीधे संपादक के कैबिन में पहुंचे. इसके बाद काफी देर तक हंगामा होता रहा.हाल ही में जयपुर नगर निगम में एक प्रस्ताव सामने आया था कि शहर की एक सड़क का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नाम पर रखा जाए. इसी मुद्दे पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई थी.टीओआई में छपी एक रिपोर्ट में गोगामेड़ी के खिलाफ दर्ज पुराने आपराधिक मामलों का हवाला दिया गया था, जिसमें हत्या के प्रयास, अपहरण, डकैती, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप शामिल बताए गए थे.घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग संपादकीय टीम से माफी की मांग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @Benarasiyaa नाम के हैंडल से शेयर किया गया. ये भी पढ़े:MP: इंदौर में भगवा रंग के नैपकिन को लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रेस्तरां मैनेजर को धमकी दी, देखें वायरल वीडियो
राजपूत करणी सेना ने न्यूज़पेपर के ऑफिस में किया हंगामा
Rajstriya Rajput Karni Sena stormed the Jaipur office of The Times of India. Members of the outfit could be heard threatening and forcing the senior editorial staff of the part to apologise for a report on Sukhdev Singh Gogamedi. pic.twitter.com/7h2Z8XJcSf
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) October 11, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2025 03:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

