उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज़ हुई. एसपी क्राइम ने बताया, "हमने वीडियो की जांच कराई. यह बात सच निकली कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की छत से नीचे उतरते हुए लोगों को नोट दिए गए. एफआईआर दर्ज़ की गई."
उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है. पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को था, जबकि अब 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को वोटिंग होगी. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे. यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू हुआ. वहीं आखिरी चरण पूर्वाचल में होगा.
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में समाजवादी पार्टी कार्यालय में पैसे बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज़ हुई।
SP क्राइम ने बताया, "हमने वीडियो की जांच कराई। यह बात सच निकली कि समाजवादी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की छत से नीचे उतरते हुए लोगों को नोट दिए गए। FIR दर्ज़ की गई।" pic.twitter.com/vVD9xZHzTw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2022













QuickLY