इम्फाल: मणिपुर (Manipur) में राजनीतिक अनिश्चितता का अंत करते हुए बुधवार, 4 फरवरी 2026 को नई सरकार का गठन हो गया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष युमनाम खेमचंद सिंह (Yumnam Khemchand Singh) ने राज्य के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इम्फाल के लोक भवन में आयोजित एक सादे लेकिन गरिमामय समारोह में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला (Ajay Kumar Bhalla) ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस शपथ ग्रहण से कुछ घंटे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने मणिपुर में पिछले साल 13 फरवरी 2025 से लागू राष्ट्रपति शासन को हटाने की औपचारिक अधिसूचना जारी की थी. यह भी पढ़ें: Yumnam Khemchand Singh: कौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? मार्शल आर्ट्स के मास्टर जो बनेंगे मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री
ऐतिहासिक कैबिनेट: पहली महिला कुकी उपमुख्यमंत्री
नई सरकार की संरचना को राज्य में शांति और सामंजस्य की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है. मुख्यमंत्री के साथ-साथ दो उपमुख्यमंत्रियों ने भी शपथ ली:
- नेमचा किपगेन: कांगपोकपी से विधायक नेमचा किपगेन मणिपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं. वे कुकी-जो समुदाय का प्रतिनिधित्व करती हैं.
- लोसी दिखो: नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के नेता लोसी दिखो ने दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जो नगा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं.
युमनाम खेमचंद सिंह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली.
VIDEO | Imphal: Y Khemchand Singh takes oath as the new Chief Minister of Manipur.
(Full video available on https://t.co/dv5TRAShcC) pic.twitter.com/x5JGBwweZe
— Press Trust of India (@PTI_News) February 4, 2026
राष्ट्रपति शासन का अंत और नई शुरुआत
मणिपुर में मई 2023 में शुरू हुई जातीय हिंसा के बाद पैदा हुए संवैधानिक संकट के कारण एन. बीरेन सिंह ने फरवरी 2025 में इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.
अनुच्छेद 356(2) के तहत राष्ट्रपति शासन हटाए जाने के बाद अब राज्य की कमान फिर से निर्वाचित प्रतिनिधियों के हाथ में आ गई है. नए मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह को सभी समुदायों के बीच एक 'पुल' बनाने वाले नेता के रूप में देखा जाता है. यह भी पढ़े: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटा: युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री, निर्वाचित सरकार की बहाली के लिए गृह मंत्रालय की अधिसूचना जारी
नई सरकार के सामने मुख्य चुनौतियां
62 वर्षीय मुख्यमंत्री खेमचंद के नेतृत्व वाली एनडीए (NDA) सरकार के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं:
- शांति और विश्वास बहाली: मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच विश्वास की कमी को दूर करना.
- विस्थापितों का पुनर्वास: हिंसा के कारण विस्थापित हुए हजारों लोगों को उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाना.
- आर्थिक सुधार: पिछले तीन वर्षों से प्रभावित राज्य की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना.













QuickLY